JKSSB Police Constable Syllabus 2024 : जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से पुलिस कांस्टेबल के 4002 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से 8 अगस्त से 7 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद JKSSSB ने 22 अक्टूबर 2024 को विभिन्न विभागों के पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की परीक्षा तिथि, सिलेबस, एक्जाम पैटर्न जारी कर दिया था।
जिन उम्मीदवारों ने जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर परीक्षा तिथि एवं सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर गृह विभाग के अंतर्गत निकाली गई पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 1, 8, 22 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई है। अन्य विभागों के पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 29 और 30 दिसंबर 2024 को राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है।
इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल सिलेबस, परीक्षा पैटर्न को अच्छे तरीके से समझ लेना जरूरी है। अगर आप भी जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और अभी तक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न नहीं देखे हैं तो नीचे उपलब्ध किए गए “JKSSB Police Constable Syllabus 2024″ पर एक नजर जरूर डालें। इससे आप परीक्षा की तैयारी करने की रणनीति बना सकते हैं।
JKSSB Police Constable Syllabus 2024 : Overview
भर्ती बोर्ड का नाम | जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) |
पोस्ट का नाम | पुलिस कांस्टेबल ग्रुप C |
परीक्षा तिथि | 1, 8, 22 29 और 30 दिसंबर 2024 तक |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न |
कुल प्रश्नों की संख्या | 100 |
कुल अंक | 100 |
परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
JKSSB Police Constable Exam Date 2024
जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में निकाली गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 प्रक्रिया में आयोजित की गई लिखित परीक्षा तिथियां जारी की जा चुकी है। जिन उम्मीदवारों में इन पदों के लिए आवेदन किया था वे नीचे तालिका में चयनित पुलिस कांस्टेबल पद के अनुसार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं :-
विभाग का नाम | पद | परीक्षा तिथियां |
गृह विभाग | कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव/आर्म्ड/आईआरपी/एसडीआरएफ) | 1 दिसंबर 2024 |
गृह विभाग | कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) | 8 दिसंबर 2024 |
गृह विभाग | कांस्टेबल (फोटोग्राफर) | 22 दिसंबर 2024 |
पशुपालन और मत्स्य विभाग | जूनियर स्टेनोग्राफर | 29 दिसंबर 2024 |
कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण | जूनियर स्टेनोग्राफर | 29 दिसंबर 2024 |
ग्रामीण विकास और पंचायती राज | जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर | 29 दिसंबर 2024 |
बागवानी, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा | स्टेनो टाइपिस्ट | 29 दिसंबर 2024 |
कानून विभाग | उर्दू टाइपिस्ट | 30 दिसंबर 2024 |
JKSSB Police Constable Selection Process 2024
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- चिकित्सा परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
JKSSB Police Constable Syllabus 2024
जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सिलेबस की समझ होनी चाहिए। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले विषयों की पहचान होती है। जिससे परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से की जा सकती है। उम्मीदवार नीचे सिलेबस की विषयवार जानकारी ले सकते हैं।
- सामान्य जागरूकता : इस विषय के अंतर्गत इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीतिक, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामाजिक आर्थिक विकास, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाएं, भारतीय संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों से प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
- प्रारंभिक गणित : इसमें दूरी और समय, लाभ हानि और छूट, प्रतिशत, त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, अनुपात और समानुपात, ऊंचाइयां और दूरी, मिश्रण और आरोप, लघुगणक क्रमचय और संचय, लाइन चार्ट जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- अंग्रेजी : अंग्रेजी विषय के सिलेबस में आर्टिकल, पर्यायवाची और विलोम, काल,सर्वनाम,पूर्वसर्ग, विराम चिन्ह, मुहावरा और वाक्यांश से प्रश्न शामिल होंगे।
- विश्लेषणात्मक योग्यता : इसमें श्रंखला परीक्षण, रक्त संबंध, कोडिंग- डिकोडिंग, शब्दों की बनावट, संख्या रैंकिंग और समय अनुक्रम, दिशा बोध परीक्षण, अभिकथन और तर्क, सामान्य वक्तव्य और निष्कर्ष, चित्र श्रृंखला, समानता और निर्णय लेने का परीक्षण शामिल होगा।
JKSSB Police Constable Exam Pattern 2024
जम्मू कश्मीर पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव पुलिस/आर्म्ड/आईआरपी/एसडीआरएफ) के पदों पर आवेदन किए हुए उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न का विश्लेषण कर सकते हैं :-
- लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
- कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती होगी।
- सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
विषय | कुल प्रश्नों की संख्या |
अंग्रेजी | 25 |
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर | 25 |
जम्मू और कश्मीर राज्य पर विशेष सामान्य ज्ञान | 10 |
रीजनिंग | 25 |
बेसिक कंप्यूटर ज्ञान | 15 |
कुल | 100 |
JKSSB Police Constable Syllabus 2024 Link
JKSSB Police Constable Syllabus 2024 PDF | Click here |
JKSSB Official Website | Click here |