MP Board 10th 12th Exam Sample Paper 2025 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं 12वीं के विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। सत्र 2024- 25 बैच के छात्र जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अपने विषयों के सैंपल पेपर प्राप्त कर सकते हैं। इस पेज पर एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है। भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी जारी किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार जारी रख सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। इसलिए बोर्ड ने अब छात्रों को उनकी तैयारी में मदद करने के लिए पर्याप्त उपकरण प्रदान किया है। एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर के मुताबिक ही बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का लेवल तैयार किया जाएगा। ऐसे में सभी छात्र जो एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सैंपल पेपर डाउनलोड करके अपनी तैयारी जारी रखना चाहिए। इससे छात्र को प्रश्न पत्र के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, टाइपोलॉजी और प्रश्नों के समग्र कठिनाई स्तर के बारे में जानकारी मिलती है।
सैंपल पेपर हल करने से छात्रों की समग्र परीक्षा की तैयारी में सुधार हो सकता है। खुद के लिए कठिन विषयों के बारे में पता चल जाता है तो उसकी तैयारी और बेहतर ढंग से की जा सकती है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी एवं लिंक इस पेज पर आगे देख सकतें हैं।
MP Board 10th 12th Exam Sample Paper 2025 : Overview
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
वर्ग | MP Board Exam Sample Paper 2024-25 |
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 |
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा तिथि | 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 |
MP Board 10th 12th Exam Sample Paper 2025 | Check Below |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mpbse.nic.in/ |
MP Board 10th 12th Exam Date 2025
मध्य प्रदेश राज्य की कक्षा 10वीं 12वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं राज्य के आधिकारिक बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है जिसे MPBSE के नाम से जाना जाता है। इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक चलेगी। जबकि कक्षा बारहवीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई है। बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा और छात्रों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
पहले 15 मिनट का समय छात्र समय प्रबंधन रणनीति तैयार करने और पेपर का विश्लेषण करने में कर सकते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विषयों की मॉडल पेपर या सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र मॉडल पेपर/ सैंपल पेपर को डाउनलोड कर परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP Board 10th 12th Exam Sample Paper 2025 : हल करने के फायदे
सैंपल पेपर जिसे मॉडल पेपर या प्रैक्टिस पेपर के नाम से भी जाना जाता है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में किस पैटर्न पर पेपर बनाए गए हैं, उसकी जानकारी देने के लिए MPBSE ने “MP Board Sample Paper/ Model Paper 2024-25” अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्रों को इस सैंपल पेपर से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं उसके बारे में पता होना चाहिए। सैंपल पेपर/ मॉडल पेपर/ प्रैक्टिस पेपर हल करने की क्या फायदे होते हैं नीचे देख सकते हैं :-
- सैंपल पेपर एक अभ्यास उपकरण या अध्ययन संसाधन के रूप में कार्य करता है। छात्र अपनी तैयारी के स्तर और विषय की समझ का मूल्यांकन कर सकते हैं।
- यह छात्रों को समय प्रबंधन के महत्व के बारे में अवगत कराता है। और परीक्षा के लिए रणनीति बनाने में भी छात्रों की मदद करता है।
- एमपी बोर्ड सैंपल पेपर से छात्र परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, अंक आवंटन और ऐसे कई प्रासंगिक विवरण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- सैंपल पेपर हल करने से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का एक रूप और समझ अनुभव प्राप्त होगा।
- इससे छात्रबोर्ड परीक्षा में बैठने से पहले सुधार और गलतियों को सुधारने की गुंजाइश कर सकते हैं।
- बता दे की सैंपल पेपर ही छात्रों के असली परीक्षक माने जा सकते हैं। छात्रों को इन्हें मॉक टेस्ट के रूप में उपयोग करके अपनी तैयारी में रही कमियों को दूर कर सकते हैं।
MP Board 10th 12th Exam Sample Paper 2025 : कैसे डाउनलोड करें?
एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2024- 25 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर आसानी से सैंपल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं :-
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpbse.nic.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट की मुख्य पेज पर ‘Important Alerts‘ में उपलब्ध किए गए प्रश्न पत्रों के पैटर्न पर क्लिक करें।
- उसके बाद हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा वर्ष 2024- 25 के लिए सैंपल पेपर खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब आप अपनी कक्षा और विषय का चयन कर सामने दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सैंपल पेपर को सेव कर लें यह प्रिंट निकाल सकते हैं।
MP Board 10th Exam Sample Paper 2025
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर या मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ नीचे तालिका में उपलब्ध किए गए हैं। छात्र एक क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं :-
कक्षा | विषयों के नाम | देखें/डाउनलोड |
10वीं | हिंदी | यहां क्लिक करें |
10वीं | अंग्रेजी | यहां क्लिक करें |
10वीं | गणित | यहां क्लिक करें |
10वीं | संस्कृत | यहां क्लिक करें. |
10वीं | विज्ञान | यहां क्लिक करें |
10वीं | सामाजिक विज्ञान | यहां क्लिक करें |
MP Board 12th Exam Sample Paper 2025
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर या मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ नीचे तालिका में उपलब्ध किए गए हैं। छात्र एक क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं :-
कक्षा | विषयों के नाम | देखें/डाउनलोड |
12वीं | हिंदी | क्लिक करें |
12वीं | अंग्रेजी | क्लिक करें |
12वीं | गणित | क्लिक करें |
12वीं | भौतिक विज्ञान | क्लिक करें |
12वीं | रसायन विज्ञान | क्लिक करें |
12वीं | जीव विज्ञान | क्लिक करें |
12वीं | संस्कृत | क्लिक करें |
12वीं | इतिहास | क्लिक करें |
12वीं | भूगोल | क्लिक करें |
Important Links |
MP Board 10th 12th Exam Sample Paper 2025 |
MP Board Exam Time Table 2025 |
MPBSE Official Website |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –
एमपी बोर्ड का सैंपल पेपर 2025 कैसे डाउनलोड करें?
सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। इसके लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpbse.nic.in/ पर जाकर उपलब्ध किए गए हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024- 25 प्रश्न पत्रों की पैटर्न पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड सैंपल पेपर हल करने के क्या फायदे हैं?
एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर को हल करने से छात्रों को प्रश्न पत्र के डिजाइन, अंकन योजना, प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त होगी। जिससे वे बोर्ड परीक्षा बिना किसी झिझक के दे सकते हैं।
एमपी बोर्ड की परीक्षाएं कब से कब तक होगी?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस बार साल 2025 में 25 फरवरी से 25 मार्च 2024 तक आयोजित की गई है। इसमें कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेगी।