JNVST Class 6 Admit Card 2025 : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 (JNVST 2025) के लिए आवेदन किए हुए छात्रों के लिए अहम खबर है। बता दे कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन को लेकर आयोजित करने वाली प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड (JNVST 2025 Admit Card) जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड NVS के ऑफिसियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया गया है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगे गए जरूरी डिटेल्स दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। या इस पेज पर बताए गए तरीके या उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई है। याद दिला दे कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन अक्टूबर 2024 में आमंत्रित किए गए थे।
जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित पूरी जानकारी नीचे इसी पेज पर प्राप्त कर सकते हैं।
JNVST Class 6 Admit Card 2025 : Overview
विद्यालय समिति का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय समिति(NVS) |
परीक्षा का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 (JNVST 2025) |
परीक्षा तिथि | फेज 1– 18 जनवरी 2025, फेज 2 – 12 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड | Download Below |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://navodaya.gov.in/ |
JNVST Class 6 Admit Card 2025 : कब होगी परीक्षा ?
जवाहर नवोदय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025- 26 कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा को दो फेज में बांटा गया है। पहले फेज की परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई है। जबकि इसके दूसरे पेज की परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से पहले फेज में आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड ( JNVST Admit Card 2025) ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिया है।
छात्र अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस पेज पर बताए गए तरीके व उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से संबंधित दर्ज किए गए परीक्षा तिथि एवं समय के अनुसार छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है।
JNVST Class 6 Admit Card 2025 : परीक्षा का पैटर्न
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 80 होगी। इसके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक मिलेंगे, इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। नीचे विषयवार प्रश्न एवं उनके निर्धारित अंक, समय की जानकारी ले सकते हैं :-
- मेंटल एबिलिटी टेस्ट : 40 प्रश्न, 50 अंक, 1 घंटे।
- अंकगणित टेस्ट : 20 प्रश्न, 25 अंक, 30 मिनट।
- भाषा टेस्ट : 20 प्रश्न, 25 अंक, 30 मिनट।
- कुल : 80 प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटा
JNVST Class 6 Admit Card 2025 : कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए NVS की ऑफिशियल वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 कक्षा 6 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा जिसमें छात्र का लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आपके साइन इन करते ही नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का प्रवेश पत्र 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
- आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकाल लें जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।
JNVST Class 6 Admit Card 2025 Download Link
Download JNVST Class 6 Admit Card 2025 | Click Here |
NVS Official Website | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs) –
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कब होगी?
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन दो फेज – 18 जनवरी 2025 एवं 12 अप्रैल 2025 को किया गया है।
नवोदय विद्यालय का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ?
नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति (NVS) की ओर से नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 13 दिसंबर 2024 को जारी किया गया।
नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर मांगे गए जरूरी डिटेल्स दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।