UP Home Guard Bharti 2025 : यूपी में होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती के निर्देश जारी, शुरू करें तैयारी, देखें पूरी अपडेट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UP Home Guard Bharti 2025 : यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि यूपी में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के बाद अब होमगार्ड भर्ती का बम्फर पिटारा खुलने वाला है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती करने के निर्देश दे दिए हैं। देखा जाए तो लंबे समय से यूपी में होमगार्ड की भर्ती नहीं हुई है। लगभग 14 साल बाद यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग अपना भर्ती बोर्ड खुद बनाने की तैयारी कर रहा है। होम गार्ड भर्ती के लिए नई नियमावली बनाई जाएगी। और भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में होने के संकेत मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फरवरी में बजट सत्र से पहले इसका गठन किया जा सकता है। उसके बाद होम गार्ड भर्ती 2025 प्रक्रिया शुरु की जाएगी। होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाने के बाद सिपाही भर्ती की तरह एक साथ लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

UP Home Guard Bharti 2025
UP Home Guard Bharti 2025 : यूपी में होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती के निर्देश जारी, शुरू करें तैयारी, देखें पूरी अपडेट

इसके बाद जिलावार मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जाएगी। पहले होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होती थी। 2 किलोमीटर की दौड़ कराई जाती थी। अब इसमें बदलाव किए जाने पर विचार हो रहा है। आइए आगे लेख में यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

UP Home Guard Bharti 2025 Latest Update

यूपी में होमगार्ड भर्ती का लंबे समय से युवाओं को इंतजार है। यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश पर होमगार्ड के 44,000 पदों पर भर्ती होगी। जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार किया जाएगा। होम गार्ड भर्ती की नई नियमावली तैयार करके होमगार्ड भर्ती के लिए अलग बोर्ड गठित होगा। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर यूपी होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 मार्च से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जनवरी/फरवरी 2025 माह में ही जारी किया जा सकता है। यूपी होमगार्ड भर्ती में पदों की संख्या ज्यादा होने के चलते इसे दो चरणों में संपन्न कराया जा सकता है। एक चरण की भर्ती प्रक्रिया को 6 से 8 महीने का समय लग सकता है। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आगे की पुष्टि की जा सकती है।

UP Home Guard Bharti 2025 : 1 लाख से ज्यादा पद स्वीकृत

यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए तैयारी चल रही है। डीजी होमगार्ड बीके मौर्य का कहना है की भर्ती बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि अभी नियमावली को लेकर मंथन चल रहा है। यूपी होमगार्ड भर्ती के नए नियमावली जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूपी होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। अभी लगभग 75,000 होमगार्ड स्वयंसेवक कार्यरत है। इसलिए यूपी होमगार्ड के 44,000 पदों को भरने के लिए दो चरणों में भर्ती कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Also Read : Indian Airforce Agniveer Vacancy 2025 : भारतीय वायुसेना में अग्निवीर की निकली वैकेंसी, करें Online Apply, देखें पूरी डिटेल्स

UP Home Guard Bharti 2025 : नियमावली में ये बदलाव हो सकते हैं

  • दौड़ कराने के समय में बदलाव।
  • लिखित परीक्षा ना होने में बदलाव हो सकता है।
  • जिला स्तर भर्ती से सेंट्रलाइज किया जा सकता है।
  • पुलिस भर्ती बोर्ड की तरह होमगार्ड भर्ती बोर्ड बन सकता है।
  • आयु सीमा में बदलाव हो सकता है।

UP Home Guard Bharti 2025 : पिछली भर्ती प्रक्रिया क्या थी?

  • कक्षा 10वीं पास से अधिक शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को 2 से 5 अंक ज्यादा दिए जाते थे।
  • आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित थी।
  • होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होता था।
  • उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता के आधार पर नंबर दिए जाते थे।
  • होमगार्ड भर्ती जिला स्तर पर कराई जाती थी।

यूपी में आखिरी बार होमगार्ड भर्ती कब हुई थी?

यूपी में होमगार्ड भर्ती की बात करें तो आखिरी बार बसपा सरकार के समय में साल 2011 में होमगार्ड भर्ती का आयोजन किया गया था। तब यह भर्ती जिला स्तर पर कराई गई थी। होमगार्ड भर्ती के लगभग 14 साल का लंबा समय बीत चुका है। उसके बाद हालांकि साल 2018 में बीजेपी सरकार में होम गार्ड भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन इस भर्ती को निरस्त किया गया था। अब फिर से यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 कराने की कवायद शुरू हुई है। इस बार इसके नियमावली में बदलाव करके भर्ती को पूरा किये जाने के संकेत हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs) –

यूपी होमगार्ड के कितने पदों पर भर्ती होगी?

यूपी में होमगार्ड के 44,000 खाली पदों पर भर्ती होने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से संबंधित नोटिफिकेशन का आना अभी बाकी है।

यूपी होमगार्ड भर्ती कब आएगी?

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 प्रक्रिया मार्च में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जनवरी/फरवरी 2025 में आने की संभावना है।

यूपी में होमगार्ड के कितने पद खाली हैं?

यूपी होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत है। इस समय वर्तमान में लगभग 75,000 होमगार्ड स्वयं सेवक कार्यरत हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment