Gate 2025 Admit Card : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की की ओर से गेट 2025 के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। अब गेट 2025 एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकतें हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका इस पेज पर नीचे बताया गया है। ध्यान रहे की एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट 2025 का एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, पाली, परीक्षा केंद्र का नाम व पता समेत पूरी जानकारी दर्ज होगी। इस जानकारी से अवगत करा दें कि इस बार गेट परीक्षा के लिए कुछ नए विषयों को जोड़ा गया है।
अभ्यर्थियों को इस बार के परीक्षा पैटर्न व पिछले साल के प्रश्न पत्रों को देखकर परीक्षा में शामिल होने की सलाह दी जाती है। गेट 2025 से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। आइए नीचे पेज पर गेट 2025 एडमिट कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
Gate 2025 Admit Card : परीक्षा तिथि
GATE 2025 Exam Date : गेट एडमिट कार्ड 2025 7 जनवरी 2025 को जारी होने की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगे गई आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड करना होगा। गेट 2025 के में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज तिथि व समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।
बिना एडमिट कार्ड की किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। आईआईटी रुड़की की तरफ से गेट 2025 का आयोजन इस बार 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया है। गेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। गेट 2025 एडमिट कार्ड पर दर्ज तिथि, समय व पाली को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
Gate 2025 Admit Card : दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
GATE 2025 Exam Time : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार केवल 1 या 2 टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इस बार गेट 2025 एग्जाम 1 से 16 फरवरी 2025 के बीच दो शिफ्टों में आयोजित किया गया है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
How To Download Gate 2025 Admit Card ?
गेट 2025 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान तरीका को फॉलो करते हुए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं :-
- GATE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in/ पर जाना है।
- उसके बाद वेबसाइट पर GOAPS लॉगिन पोर्टल ओपन करें।
- नया पेज ओपन होगा जिसमें पंजीकृत उम्मीदवार का आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही गेट 2025 एडमिट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्क्रीन पर उपलब्ध डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
Mentioned Details In Gate 2025 Admit Card
गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित दर्ज की गई आवश्यक डीटेल्स की जांच करनी चाहिए। यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो तुरंत गेट प्रशासन अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
- उम्मीदवार का विवरण : उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, फोटो व हस्ताक्षर।
- उम्मीदवार का क्रमांक : उम्मीदवार का आवेदन संख्या व रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र विवरण : परीक्षा केंद्र का नाम, कोड, पता
- परीक्षा तिथि व समय का विवरण : परीक्षा तिथि, पाली, समय
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय : गेट बंद होने का समय, परीक्षा शुरू होने का समय व समाप्त होने का समय
- आवश्यक निर्देश : गेट 2025 से संबंधित दिशा निर्देश
Frequently Asked Questions (FAQs) –
गेट 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
गेट 2025 एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा।
गेट 2025 परीक्षा तिथि क्या है?
गेट 2025 परीक्षा की तिथि 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई है।
गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की वेबसाइट क्या है?
गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in/ है।