GDS 3rd Merit List 2024 Cut Off: ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2024 में आवेदन किए हुए उम्मीदवार जिनका चयन अभी तक पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं हुआ है उनके लिए बड़ी अहम खबर इस लेख के माध्यम से दी गई है। जैसा कि भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से शाखा पोस्टमास्टर (BPM)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 44,228 पदों पर निकाली गई भर्ती 2024 प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए 15 जुलाई से 5 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लाखों में किए गए थे। इसलिए इंडिया पोस्ट जीडीएस कि प्रत्येक मेरिट लिस्ट की कट ऑफ ज्यादा जा रही है।
बात करें ग्रामीण डाक सेवक की पहली मेरिट लिस्ट की तो इसमें 95% से 100% तक कट ऑफ लगभग सभी सर्किल की गई थी। जिसकी वजह से बहुत से उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट में चयन नहीं किया गया था। उसके बाद इंडिया पोस्ट की ओर से 17 सितंबर 2024 को GDS 2nd Merit List 2024 जारी की गई और इसमें भी देखा गया कि कट ऑफ मार्क्स 85% से 100% तक गया है। किसी राज्य के सर्कल में 85% से 90% के बीच गया है तो कई राज्यों के सर्कल में इस बार भी 100% अंक तक गया है।
अब ऐसे में जिन उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट नहीं किया गया है उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इंडिया पोस्ट की ओर से 5 से 6 मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। ऐसे में उन्हें “GDS 3rd Merit List 2024” का इंतजार करना चाहिए। जो कि जल्द ही 3rd मेरिट सूची जारी होने जा रही है। तो GDS 3rd Merit List Cut Off 2024 क्या रहने वाला है?, आइए लेख में GDS Cut Off पर विश्लेषण कर जानकारी प्रदान करते हैं।
GDS 3rd Merit List 2024 Cut Off: संछिप्त विवरण
डाक का नाम | भारतीय डाक विभाग (India Post) |
लेख का नाम | GDS 3rd Merit List 2024 Cut Off |
पद | शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक) |
पदों की संख्या | 44,228 पद |
जीडीएस 3rd मेरिट सूची कट ऑफ 2024 | Check Below |
जीडीएस तीसरी मेरिट सूची 2024 कब आएगी? | अक्टूबर का प्रथम सप्ताह (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indiapostgdsonline.gov.in/ |
GDS 3rd Merit List 2024 Kab Aayegi?
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक की तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि जीडीएस की पहली मेरिट सूची और दूसरी मेरिट सूची के बीच अंतराल देखा गया तो लगभग 28 दिन का था। क्योंकि जीडीएस की पहली मेरिट सूची 20 अगस्त को जारी की गई थी तो दूसरी मेरिट सूची 17 सितंबर 2024 को जारी की गई। लेकिन इस बार GDS 3rd Merit List जल्द जारी होने की खबर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट से आ रही लेटेस्ट खबर के अनुसार भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की तीसरी मेरिट लिस्ट अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह तक जारी करेगी। हालांकि डाक विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर नीचे लेख में बताए गए तरीके से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
GDS 3rd Merit List Cut Off 2024: विश्लेषण
इंडिया पोस्ट की ओर से जारी की गई ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हो सका है वह GDS 3rd Merit List में अपने चयन होने की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि “GDS 3rd Merit List Cut Off 2024” पर विश्लेषण करें तो पहली मेरिट सूची और दूसरी मेरिट सूची की अपेक्षा इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट में Cut Off कम रहने की गुंजाइश है। क्योंकि पहली मेरिट सूची के कट ऑफ की तुलना में GDS 2nd Merit List में कुछ राज्यों के सर्किल में 5 से 10% तक Cut Off Marks कम देखा गया है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट के कट ऑफ में 5 से 10% की कमी देखी जा सकती है। इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का 80% से 95% तक अंक होगा उनको शॉर्ट लिस्ट किया जा सकता है। हालांकि कुछ राज्यों के सर्कल में 80% से नीचे भी कट ऑफ जा सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को तीसरी लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करने के लिए आगे बताए गए तरीके का उपयोग कर सकते हैं।
GDS 3rd Merit List Cut Off 2024: कट ऑफ निर्धारित करने वाले कारक
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं के अंक के आधार पर तैयार की जा रही है। कट ऑफ हर राज्य के सर्किल की अलग-अलग रहने के निम्नलिखित कारक हैं।
- सर्किल में रिक्तियों की संख्या
- सर्किल में आवेदन किए हुए कुल उम्मीदवारों की संख्या
- कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों का आधार
- बैक लॉग रिक्तियों की संख्या
India Post GDS 3rd Merit List Kaise Check Kare?
भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से तीसरी सूची चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाना है।
- उसके बाद वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए गए Candidate’s Corner में नीचे जाना है।
- नीचे जाने के बाद GDS तीसरी मेरिट लिस्ट से संबंधित सेक्शन पर जाकर संबंधित राज्य पर उपलब्ध Supplimentry List III लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करते हैं इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट सूची पीडीएफ में खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब आप मेरिट सूची में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करने के लिए शॉर्ट की का उपयोग कर चेक कर सकते हैं।
- उसके बाद दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
GDS 3rd Merit List 2024 | Update Soon |
India Post Official Website | https://indiapostgdsonline.gov.in/ |
GDS 3rd Merit List 2024: दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
जैसा कि भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन कराने की निर्धारित तिथि और डिविजनल ऑफिस के पता की जानकारी मेरिट सूची पर दे दी जा रही है। ऐसे में भारतीय डाक विभाग की ओर से जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार मेरिट सूची में निर्धारित तिथि के भीतर बताए गए डिविजनल ऑफिस पर जाकर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। और जिन दस्तावेजों को तैयार रखना है उसे नीचे देख सकते हैं।
- उम्मीदवार के हाई स्कूल की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- हाल ही की खींची गई दो पासपोर्ट आकार की फोटो
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- विकलांग उम्मीदवारों के लिए मूल पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
GDS 3rd Merit List 2024: FAQs
जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?
इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट की कट ऑफ क्या होगी?
जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट की कट ऑफ 80% से 95% अंक के बीच रहने की संभावना है।
जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट में कितने नंबर वालों का चयन होगा?
ग्रामीण डाक सेवक की ओर से जारी की जाने वाली जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट में सर्किल वाइज अलग-अलग कट ऑफ रहेगी। लेकिन उम्मीद है कि 80 से 95 नंबर वालों का चयन हो सकेगा।