JSSC CGL Answer Key 2024: झारखंड सीजीएल की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों द्वारा आंसर की का इंतजार किया जा रहा है। वैसे तो झारखंड सीजीएल परीक्षा का अनौपचारिक आंसर की विभिन्न कोचिंग संस्थानों के द्वारा जारी किया गया है। लेकिन उम्मीदवारों को Jharkhand CGL परीक्षा की आधिकारिक आंसर की का इंतजार है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही “JSSC CGL Answer Key 2024” जारी करके इंतजार खत्म करने वाला है।
जेएसएससी सीजीएल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर मांगे के आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (JSSC) की ओर से इस बार झारखंड सीजीएल की परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्य के 24 जिलों में 823 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया था। यह परीक्षा कड़ी निगरानी और डिजिटल व्यवस्था के साथ कई परीक्षाओं से अलग लेवल की परीक्षा होती दिखाई दी थी।
क्योंकि झारखंड सीजीएल परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में परीक्षा के दोनों ही दिन 5 घंटे से अधिक समय के लिए मोबाइल इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया था। झारखंड सीजीएल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार करेंगे। लेकिन उससे पहले उन्हें आंसर की का इंतजार है। CGL आंसर की कब जारी होगी और कैसे इसे डाउनलोड कर सकेंगे आइए लेख में जानते हैं।
JSSC CGL Answer Key 2024: Overview
परीक्षा संचालन संस्था का नाम | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
परीक्षा का नाम | झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2024) |
रिक्तियां | 2,017 |
पद नाम | जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, योजना सहायक, परीक्षा सहायक शाखा अधिकारी |
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2024 | 21 और 22 सितंबर 2024 |
जेएसएससी सीजीएल आंसर की कब आयेगी? | सितंबर 2024 |
अंकन योजना | 3 अंक |
नकारात्मक अंकन | 1 अंक |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (पेपर 1, 2 और 3), और दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jssc.nic.in/ |
JSSC CGL Answer Key 2024 Latest Update
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से इस बार झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित किया गया था। इस बार झारखंड सीजीएल परीक्षा 2024 में लगभग 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। JSSC CGL परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। लेकिन उससे पहले उम्मीदवार आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान करना चाहते हैं। आयोग की तरफ से आंसर की जारी होने की तिथि तो नहीं बताई गई है।
लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीद है कि इसी सप्ताह अब किसी भी समय JSSC CGL Answer Key 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जारी की जा सकती है। झारखंड सीजीएल परीक्षा आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। उम्मीदवार आगे लेख में बताए गए आसान तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को आंसर की के किसी उत्तर पर आपत्ति होती है तो वह उसके लिए आपत्ति दर्ज कर सकता है।
इन पदों के लिए आयोजित की गई सीजीएल परीक्षा
बताना चाहतें हैं कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से JSSC CGL परीक्षा 2024 का आयोजन सरकार के विभागों में अधिकारी पदों की आपूर्ति के लिए आयोजित की गई थी। CGL परीक्षा के जरिए जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, योजना सहायक, परीक्षा सहायक शाखा अधिकारी जैसे पदों नियुक्ति होगी। इस भर्ती के तहत कुल 2,017 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
JSSC CGL Answer Key 2024: अंकन योजना
झारखंड सीजीएल आंसर की (उत्तर कुंजी) से उम्मीदवार अपने ओएमआर (OMR) शीट में चिह्नित किए गए उत्तरों की जांच कर अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। जैसा कि झारखंड सीजीएल परीक्षा 2024 में सम्मिलित उम्मीदवारों को पता होगा कि CGL परीक्षा की अंकन योजना क्या है।
अगर नही पता है तो इस प्रकार से अपने आंसर की का मिलान सीजीएल परीक्षा की आधिकारिक आंसर की से कर सकते हैं। पेपर 1 पेपर 2 और पेपर 3 में प्रश्नों की संख्या समान रही। प्रत्येक प्रश्न सही होने पर 3 अंक जोड़ देना है। और प्रत्येक गलत उत्तर होने पर एक अंक की कटौती करना है।
JSSC CGL Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सीजीएल परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर की के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना है।
- वेबसाइट पर नवीनतम सूचनाओं के अंतर्गत उपलब्ध किए गए सेक्शन “JGGLCCE 2024 Answer Key” लिंक देखें।
- उसके बाद सीजीएल परीक्षा पेपर सेट चुने, जिसके लिए आप आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं।
- CGL पेपर सेट का चुनाव करने के बाद आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही जेएसएससी सीजीएल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं और परीक्षा में दिए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
JSSC CGL Answer Key 2024 | Update Soon |
JSSC Official Website | Click here |