UP Anganwadi Bharti 2024 Online Apply: उत्तर प्रदेश राज्य में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आंगनवाड़ी कर्मी के 23,753 खाली पदों को भरने के लिए “UP Anganwadi Bharti 2024” निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के 31 जिलों में केवल महिलाओं की भर्ती की जाएगी। अब राज्य की जो भी महिलायें इस भर्ती के लिए योग्य हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का बहुत अच्छा मौका है। बता दें की यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जिलेवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन सभी श्रेणियों का नि:शुल्क किया गया है। यानी कि आवेदन करने वाली महिलाओं को किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अगर आप भी यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो आपको भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए।
जैसे कि इस भर्ती के लिए क्या योग्यता मांगी गई है?, किस उम्र की महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं? और ऑनलाइन आवेदन कहां से और कैसे करना है समस्त जानकारी होनी आवश्यक है। यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 की विज्ञप्ति सभी जिलों की अलग-अलग तिथियों पर जारी की गई है। इस भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आंगनबाड़ी भर्ती के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 (UP Anganwadi Recruitment 2024) की समस्त डीटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti 2024: Overview
भर्ती का नाम | यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
पदों की संख्या | 23,753 पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योग्यता | 12वीं पास |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upanganwadibharti.in/ |
UP Anganwadi Bharti 2024 Latest Update
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 अभी 31 जिलों में निकाली गई है। भर्ती के लिए विज्ञप्ति अलग-अलग तिथियों में जारी की जा चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से 23,753 आंगनवाड़ी वर्कर के रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। यूपी आंगनवाड़ी जिलेवार भर्ती की पूरी डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी यूपी आंगनबाड़ी भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जा सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग जिलों के लिए शुरू हो गई है।
वाराणसी जिले के लिए 25 अक्टूबर तक और झांसी जिले के लिए 17 अक्टूबर 2024 तक आवेदन लिए जाएंगे। जो भी योग्य एवं इच्छुक महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं वे “UP Anganwadi Bharti 2024 Form” ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भर सकती हैं। हालांकि इस आर्टिकल के माध्यम से “UP Anganwadi Bharti 2024 Online Apply” करने का तरीका देख सकतें हैं। साथ ही इस भर्ती के लिए किन योग्यताओं का होना आवश्यक है आगे देख सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti 2024: योग्यता, आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली इच्छुक महिलाओं के पास निम्नलिखित पात्रता का होना आवश्यक है। नीचे दिए गए पात्रता से संबंधित विकल्प देख सकते हैं।
- योग्यता: आवेदन करने वाली महिला किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी की महिलाओं को नियमानुसार छूट मिलेगी।
- मूल निवासी: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य की मूल निवासी होने चाहिए।
UP Anganwadi Bharti 2024: आवेदन नि:शुल्क
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में सभी वर्ग के आवेदन निःशुल्क किया गया है। मतलब की उम्मीदवार चाहे जिस भी श्रेणी का हो उसे यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना होगा। यूपी आंगनबाड़ी भर्ती से संबंधित अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। आंगनवाड़ी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरना है आगे लेख में देख सकते हैं।
UP Anganwadi Bharti 2024 Online Apply कैसे करें?
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे बताए गए आसान तरीके से कर सकते हैं।
- आवेदन करने के सर्वप्रथम यूपी आंगनवाड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद नए पेज पर सबसे पहले ‘रजिस्टर‘ लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन में मांगे गए सभी डिटेल्स ध्यान पूर्वक भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर रजिस्ट्रेशन नंबर सेव करें।
- फिर उसके बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म ध्यान पूर्वक भरकर पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी दस्तावेजों को अपलोड कर फाइनल सबमिट करें।
- आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म की एक प्रति प्रिंट अवश्य निकाल कर सुरक्षित रखें।
FAQs –
यूपी आंगनवाड़ी में कितने पदों पर भर्ती निकली है?
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के तहत आंगनवाड़ी में महिला वर्कर के 23,753 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in है। यहां से अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित डिटेल्स व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती कितने जिलों में निकाली गई है?
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभी यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2024 प्रक्रिया 31 जिलों के लिए निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन शुरू हुए हैं।
Nice Post