JSSC CGL Result Date 2024: झारखंड सीजीएल रिजल्ट इस तिथि को होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट यहां से ऐसे कर सकेंगे चेक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

JSSC CGL Result Date 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तैयारी बना लिया है। जैसा कि आयोग द्वारा इस बार झारखंड सीजीएल की परीक्षा 8 सालों बाद आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से मिल रहे अपडेट के अनुसार सीजीएल भर्ती प्रक्रिया में बड़ी तेजी से काम किया जा रहा है। परीक्षा समाप्त होने के एक हफ्ते के भीतर इसकी आंसर की जारी कर दी गई थी। और 30 सितंबर तक ऑनलाइन मोड में आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

आयोग दर्ज की गई आपत्तियों पर जांच करा कर इसकी फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ जारी करेगा। आयोग सीजीएल रिजल्ट के साथ कट ऑफ अंक भी जारी करता है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में उन्ही उम्मीदवारों को सफल किया जाएगा जो आयोग की ओर से निर्धारित किए गए कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे। झारखंड सीजीएल रिजल्ट पर मिल रही लेटेस्ट खबर के अनुसार रिजल्ट इसी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। झारखंड CGL रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर मांगे गए आवश्यक क्रिडेंशियल दर्ज कर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

JSSC CGL Result Date 2024
JSSC CGL Result Date 2024: झारखंड सीजीएल रिजल्ट इस तिथि को होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट यहां से ऐसे कर सकेंगे चेक

इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। झारखंड सीजीएल रिजल्ट जारी होने की तिथि को लेकर लेटेस्ट खबर क्या है? और कैसे रिजल्ट की जांच कर सकेंगे संबंधित जानकारी आगे इस आर्टिकल में देखते हैं।

JSSC CGL Result Date 2024: Overview

आयोग का नामझारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC)
परीक्षा का नामसंयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 (CGL 2024)
पदों की संख्या2,017 पद
लेख का नामJSSC CGL Result Date 2024
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 202421 और 22 सितंबर 2024
जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट जारी होने की तिथिअक्टूबर 2024
सीजीएल रिजल्ट चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइटhttps://jssc.nic.in/

JSSC CGL Result Date 2024 Latest Update

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सीजीएल भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में कनीय सचिवालय, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, प्लानिंग असिस्टेंट जैसे खाली 2,017 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आयोग ने 21 और 22 सितंबर 2024 को सीजीएल परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा पूर्ण रूप से संपन्न करने के बाद अब आयोग की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तैयारी बना ली गई है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट खबर के मुताबिक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट 25 से 30 अक्टूबर 2024 तक जारी कर सकता है। हालांकि आयोग की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीजीएल रिजल्ट की राह देख रहे उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर नजरे बनाए रखना होगा। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की सहायता से अपने स्कोर कार्ड की जांच कर सकेंगे।

JSSC CGL Result Date 2024 : 21 गलत प्रश्नों के मिलेंगे पूरे नंबर

जेएसएससी (JSSC) की तरफ से फाइनल उत्तर कुंजी जारी किये जाने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी में विशेषज्ञों की टीम ने सभी सेटों को मिलकर कुल 21 प्रश्नों के उत्तरों को गलत ठहराया है। अब जो अभ्यर्थियों ने इन प्रश्नो को हल किया है अब उनको इसके पूरे अंक दिए जाएंगे।

JSSC CGL Result 2024: कितना जा सकता है Cut Off

झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2024) में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को बता दें कि आयोग की ओर से निर्धारित होने वाले “JSSC CGL Cut Off 2024” के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा। इस बार की संभावित कट ऑफ की बात करें तो पुरुष वर्ग का सीजीएल कट ऑफ 720 अंक के आसपास रह सकता है।

वहीं महिला उम्मीदवारों का सीजीएल कट ऑफ 670 अंक के आसपास जा सकता है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीजीएल कट ऑफ अंक जारी करता है। झारखंड सीजीएल की वास्तविक कट ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद ही बताया जा सकता है।

How To Check JSSC CGL Result 2024 ?

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से JGGLCCE 2024 रिजल्ट जारी होने के उपरांत उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपने स्कोरकार्ड कार्ड की जांच कर सकते हैं।

  1. जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाना है।
  2. वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए गए ‘ महत्वपूर्ण लिंक’ सेक्शन में जाएं।
  3. उसके बाद नीचे दिए गए JGGLCCE 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. उसके बाद खुली हुई विंडो में उपलब्ध किए गए JSSC CGL Result 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  5. क्लिक करने के बाद ऑप्शन खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट कर देना है।
  6. आपके सबमिट करते ही झारखंड सीजीएल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  7. अब आप अपने स्कोर कार्ड की जांच कर सकते हैं और दिए गए प्रिंट विकल्प पर क्लिक कर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

Mentioned Details In JSSC CGL Result 2024

सीजीएल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने स्कोर कार्ड पर मेंशन किए गए सभी विवरण की भली भांति जांच कर लेनी चाहिए। जो बिना चेक करने चाहिए उसे नीचे देख सकते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रिजल्ट का नाम
  • जन्मतिथि
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी
  • प्राप्तांक

JSSC CGL Result Date 2024: FAQs

झारखंड सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा?

झारखंड सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट 25 से 30 अक्टूबर 2024 तक जारी होने की लेटेस्ट खबर है। हालांकि आयोग की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि नहीं बताई गई है।

झारखंड सीजीएल रिजल्ट कैसे चेक होगा?

झारखंड सीजीएल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाकर मांगे गए आवश्यक डिटेल्स दर्ज कर चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment