Dussehra Wishes 2024 Today : जैसा कि दशहरा का त्यौहार पूरे भारत वर्ष में हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा या विजयदशमी का त्यौहार असत्य, अत्याचार, बुराई और अहंकार पर धर्म और सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे मौके पर हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाऐं देना चाहता है। अगर आप भी दशहरा के इस त्यौहार पर अपने प्रिय जनों को विश करना चाहते हैं तो इस लेख में शानदार शुभकामनाएं देने का संदेश उपलब्ध किया गया है। इन संदेशों के जरिए अधर्म पर धर्म की जीत के इस पर्व (Dussehra Festival) की हार्दिक शुभकामनाएं अपनी प्रिय जनों तक पहुंचा सकते हैं।
जैसा कि हर साल नवरात्रि के समापन के साथ ही त्योहारों का आगाज शुरू हो जाता है। दुर्गा पूजा के बाद दशहरा का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिन समाप्त हो चुके हैं। इस बार यह त्यौहार 12 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने अधर्म, अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का अंत करके लंका पर विजय प्राप्त किया था। जिसके बाद से हर साल दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है।
दशहरा त्योहार से संबंधित और जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़े। साथ ही दशहरा त्योहार पर भेजे जाने वाली शानदार संदेशों को पढ़े और अपने प्रिय जनों तक पहुंचाएं। आईए जानते हैं कि दशहरा कब और क्यों मनाया जाता है। और इस मौके पर विश करने के लिए किस तरह के संदेशों को भेज कर विश करना चाहिए।
दशहरा कब है और क्यों मनाया जाता है?
Dussehra Kab Hai : हिंदू धर्म में दशहरा या विजयादशमी पर्व बेहद खास एवं महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हर साल शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशहरा आता है। शारदीय नवरात्र 9 दिनों तक चलता है और इसके समापन के 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक मनाई गई। इसके समापन के बाद आज 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा है।
दशहरा क्यों मनाया जाता है : दशहरा त्योहार जिसे विजयादशमी त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को अहंकार, अत्याचार, अन्याय और बुराई पर विजय का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरा मनाने का मुख्य कारण यह है कि इसी दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। दशहरा का त्यौहार हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
Dussehra Wishes 2024
दशहरा या विजयादशमी के त्योहार पर हर कोई अन्याय पर न्याय की जीत के लिए अपने प्रिय जनों को ढेर सारी शुभकामनाएं (Wishes) देना चाहता है। ऐसे मौके पर उसे कुछ शानदार “Dussehra Wishes” की तलाश रहती है। जैसे – बुराई का होता है नाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस, रावण की तरह आपके दुखों का हो विनाश, दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। या इससे पहले की दशहरे की शाम हो जाए, मेरा मैसेज औरों की तरह आम हो जाए, सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए और दशहरा विश करना आम हो जाए।
Dussehra Wishes 2024 Today
दशहरा या विजयादशमी के इस पर्व पर आज आप अपने परिचितों को निम्नलिखित शानदार संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
- रावण जलाओ, बुराई को आग लगाओ, अच्छाई को अपनाओ। आपको दशहरा 2024 की शुभकामनाएं।
- कितनी बार बेरहमी से मरे हुए रावण को जलाओगे, अपनी भीतर झांकोगे तो एक नहीं अनेक रावण पाओगे, दशहरा 2024 की ढेर सारी शुभकामनाएं।
- जब तक इंसान प्रभु राम के राह पर चलेगा, तब तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा, दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हो आपके जीवन में खुशियों का मेला, कभी ना आए कोई झमेला, सदा सुखी रहे आपका बसेरा, आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
- अहंकारी रावण का सदा सर्वनाश हो, आपके हृदय में श्री राम प्रभु का हमेशा निवास हो। Happy Dussehra 2024।
- इस विजयादशमी पर मनुष्य एक नेक काम करे, अपने मन में पनप रही हर बुराई का विनाश करें, विजयादशमी की हार्दिक शुभेच्छा।
- आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए कि आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाए, यह दशहरा आपको दे जाए इतनी खुशियां कि खुशी आपकी मुस्कुराहटों की दीवानी हो जाए।
- सत्य की होगी जीत, अधर्म का होगा विनाश, भगवान श्री राम के आशीर्वाद से आपका आगे होगा विकास। Happy Dussehra 2024
Tips : उम्मीद है कि उपरोक्त लेख में दशहरा पर्व पर दी गई शानदार शुभकामनाएं वाली शायरियां आपको पसंद आई होंगी। इन संदेशों से परिचितों को “Happy Dussehra” बोलकर उनका दिल जीत सकते हैं। अब आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने प्रिय जनों तक शेयर कर सकते हैं।