Army TA Bharti 2024 State Wise : यूपी, एमपी समेत इन राज्यों में निकली आर्मी भर्ती रैली, देखें स्टेट वाइज लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Army TA Bharti 2024 State Wise : भारतीय सेना भर्ती (Indian Army Bharti 2024) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि प्रादेशिक सेना (Territorial Army) के विभिन्न इकाइयों में जीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन सैनिक की बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए स्टेट वाइज रैली आयोजित होने वाली है। यह भर्ती 12 नवंबर 2024 से अलग-अलग राज्यों में शुरू होगी। सभी राज्यों में TA भर्ती रैली की शुरुआत अलग-अलग तिथियों पर निर्धारित की गई है। आगे लेख में स्टेट वाइज लिस्ट व उनकी भर्ती रैली तिथियां उपलब्ध किया गया है।

TA Bharti रैली यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और उड़ीसा में आयोजित होगी। प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 (TA Bharti Rally 2024) में कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। लेकिन योग्यता अनुसार अलग-अलग उनके पद होंगे। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा लिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस आर्मी भर्ती रैली में इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

Army TA Bharti 2024 State Wise
Army TA Bharti 2024 State Wise : यूपी, एमपी समेत इन राज्यों में निकली आर्मी भर्ती रैली, देखें स्टेट वाइज लिस्ट

लेकिन सभी इच्छुक युवाओं को इस भर्ती में भाग लेने के लिए शैक्षिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया समेत पूरी जानकारी का होना जरूरी है। आइए TA Bharti 2024 से संबंधित और अधिक जानकारी इस लेख के माध्यम से प्राप्त करते हैं। साथ ही सभी राज्यों की टीए भर्ती रैली तिथियां (TA Bharti 2024 Dates) देखते हैं।

Army TA Bharti 2024 : Overview

भर्ती संगठन का नामप्रादेशिक सेना (TA)
पदों का नामजीडी, क्लर्क, ट्रेडमैन सैनिक
आयु सीमा18 वर्ष से 42 वर्ष तक
रिक्तियां3,150
रैली की तिथियां12 नवंबर से 27 नवंबर 2024 तक
शैक्षिक योग्यता8वीं से कक्षा 12वीं पास तक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jointerritorialarmy.gov.in/

TA Bharti 2024 Notification

प्रादेशिक सेना (Territorial Army) की इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए सैनिक जीडी, सैनिक कुक, सैनिक क्लर्क, सैनिक स्पेशल कुक, सैनिक सफाई वाला, सैनिक नाई, सैनिक कारपेंटर और सैनिक मसाल्ची के 3,150 खाली पदों की पूर्ति की जाएगी। इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट देना होगा। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आर्मी की इस रैली भर्ती में जाते समय अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा। यदि आप भी “Army TA Bharti 2024 State Wise” से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी पाना चाहते हैं तो आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Army TA Bharti 2024 State Wise Date

राज्यों का नामतारीखें
उत्तर प्रदेश20 से 21 नवंबर
मध्य प्रदेश18 से 19 नवंबर
बिहार16 से 17 नवंबर
छत्तीसगढ़14 से 15 नवंबर
ओडिशा12 से 13 नवंबर 2024
उत्तराखंड22 से 23 नवंबर
झारखंड24 से 25 नवंबर
उपरोक्त सभी राज्य26 से 27 नवंबर

Army TA Bharti 2024 Eligibility

  • शैक्षिक योग्यता : प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को न्यूनतम 8वीं कक्षा पास या अधिकतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। विशिष्ट शैक्षिक योग्यताएं आवेदन किए गए पद के आधार पर अलग-अलग होगी।
  • आयु सीमा : प्रादेशिक सेना में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 42 वर्ष तक होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट मिल सकती है।
  • भारत का नागरिक : टीए भर्ती रैली 2024 में शामिल होने वाला अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • शारीरिक मानक : प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी शारीरिक और चिकित्सीय रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • ऊंचाई (Height) : भर्ती रैली में शामिल होने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 160 सेंटीमीटर और छाती 82 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

Army TA Bharti 2024 Selection Process

प्रादेशिक सेना रैली भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों के आधार पर पूरी की जाएगी :

  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

Army TA Bharti 2024 Important Documents

प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

  • उम्मीदवार का शैक्षिक दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Also Read – Bihar Police Constable Result 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के मिले संकेत, इतने अंक वाले होंगे सफल, ऐसे कर सकेंगे चेक

FAQs –

टीए आर्मी भर्ती कब से शुरू है?

प्रादेशिक सेना (TA) भर्ती 2024 सबसे पहले ओडिशा राज्य में 12 नवंबर 2024 से शुरू की जाएगी।

टीए आर्मी भर्ती 2024 कब से कब तक चलेगी?

टीए आर्मी भर्ती रैली 2024 राज्यवार (State Wise) 12 नवंबर से 27 नवंबर 2024 तक चलेगी।

टीए आर्मी भर्ती में पदों की संख्या कितनी है।

टीए आर्मी भर्ती के जरिए जीडी, क्लर्क, ट्रेड्समैन सैनिक के 3,150 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी।

टीए आर्मी भर्ती की योग्यता क्या होनी चाहिए?

टीए आर्मी में भर्ती में शामिल होने के लिए कक्षा 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment