Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी तेजी से चल रही है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अन्य बोर्ड की अपेक्षा बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड की परीक्षा आयोजित करता है। बताया जा रहा है की बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही शुरू होगी। वे सभी छात्र जो बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले हैं उन सभी का पंजीकरण हो चुका है। बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में इस बार लगभग 13 लाख से ज्यादा छात्र- छात्राएं शामिल होंगे।
इन सभी छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कर लिया है। पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि ना हो गई हो इसके लिए अब इनको “Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025” का इंतजार है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की तरफ से सभी पंजीकरण किए हुए छात्रों का बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का “Dummy Admit Card 2025” आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी होने वाला है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद छात्र कहां से और किस प्रकार से डाउनलोड कर सकेंगे इसकी जानकारी आगे इस लेख में दिया गया है। यदि आपके डमी एडमिट कार्ड पर किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो आप किस प्रकार से इसे सही करवा सकते हैं इसकी भी जानकारी देख सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 : अवलोकन
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB),पटना |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी? | फरवरी 2025 |
एडमिट कार्ड का नाम | बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 |
कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 | नवंबर 2024 |
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | seniorsecondary.biharboardonline.com |
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 Kab Aayega
जैसा की बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से 24 सितंबर 2024 तक किया गया था। हालांकि इसके बाद भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई थी। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किया है बिहार बोर्ड सिर्फ उन्हीं का एडमिट कार्ड जारी करेगा। बिहार बोर्ड की ओर से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। जिसमें छात्र के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या विषय में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर छात्र उसमें सुधार करवा सकते हैं।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किए हुए छात्र अब अपना “Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 Download” करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट खबर के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का डमी एडमिट कार्ड 2025 नवंबर 2024 के प्रथम सप्ताह में आएगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 का डमी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे चेक व डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं :-
- बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना है।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर ‘Click Here Intermediate Dummy Admit Card 2025‘ से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें मांगी गई डिटेल्स दर्ज करनी है।
- उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल्स में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- अब आप इसे चेक करें और दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
- यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो आगे लेख में बताए गए तरीके का अनुसरण कर सुधार करवा सकते हैं।
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 Download Link
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 पर निम्नलिखित विवरण चेक करें –
- बोर्ड परीक्षा का नाम
- सूचीकरण संख्या/वर्ष
- कॉलेज का नाम
- छात्र का नाम
- फोटो
- पिता का नाम
- माता का नाम
- जन्मतिथि
- श्रेणी
- रोल क्रमांक
- विषयों के नाम
Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2025 में त्रुटि होने पर सुधार कैसे करवाएं?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद छात्रों को ध्यानपूर्वक सभी विवरण (उपरोक्त) अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। यदि इसमें (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, विषय आदि) किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो आपको सबसे पहले अपने 12th Dummy Admit Card का दो प्रिंट निकलवा लेना है। उसके बाद एक प्रिंट अपने पास रखना है और दूसरे प्रिंट पर जो भी त्रुटियां हैं उस पर क्रॉस (×) लगाकर सुधार के लिए अपने कॉलेज के प्रधानाध्यापक को एक आवेदन पत्र लिखें।
और फिर इसे कॉलेज के प्रधानाध्यापक कार्यालय पर जमा करें। और अपने प्रधानाध्यापक से संपर्क कर सही दस्तावेज दिखाकर सुधार के लिए निवेदन करें। ऐसा करने के बाद प्रधानाध्यापक उसमें सुधार करके सही डाटा बोर्ड को भेजेंगे जिसके बाद फाइनल एडमिट कार्ड में सही हो जाएगा।