बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस नई वेबसाइट पर जारी होने जा रहा, अब यहां से ऐसे करें चेक : Bihar Police Constable Result 2024 New Website

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Police Constable Result 2024 New Website : बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से आयोजित की गई बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। लेकिन सभी उम्मीदवारों के ध्यान देने योग्य बात यह है कि ‘केंद्रीय चयन परिषद’ (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना की पुरानी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर “Bihar Police Constable Result 2024” जारी नहीं किया जाएगा।

क्योंकि इस वेबसाइट का एड्रेस बदल दिया गया है। अब बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट नई आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में अब बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती से संबंधित नवीनतम सूचनाओं एवं भर्ती विज्ञापन की जानकारी के लिए लोग इस नई वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसकी जानकारी बोर्ड ने एक नोटिस जारी करके दी है।

Bihar Police Constable Result 2024 New Website
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस नई वेबसाइट पर जारी होने जा रहा, अब यहां से ऐसे करें चेक : Bihar Police Constable Result 2024 New Website

अब CSBC की इस नई आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे इसकी जानकारी आगे लेख में देख सकते हैं। साथ ही बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है इसकी भी जानकारी देख सकते हैं।

Bihar Police Constable Result 2024 New Website Details

संचालन निकाय का नामसेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार
रिजल्ट का नामबिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024
लेख का प्रकाररिजल्ट
रिक्तियां21,391
परीक्षा तिथियां7, 11, 18, 21 25 और 28 अगस्त 2024
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024नवंबर 2024
रिजल्ट चेक करने का मोडऑनलाइन
नई आधिकारिक वेबसाइटhttps://csbc.bihar.gov.in/

Bihar Police Constable Result 2024 Latest Update

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से बिहार पुलिस कांस्टेबल के 21,391 रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती प्रक्रिया को संचालित किया जा रहा है। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का जल्द ही खत्म होने की खबर आ रही है। विभिन्न मीडिया स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, “Bihar Police Constable Result 2024” नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

लेकिन CSBC की ओर से अभी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी करने की तिथि को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हाल ही में बोर्ड की ओर से जारी एक नोटिस में बताया गया है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट अब नई आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए अब इस नई आधिकारिक वेबसाइट पर नज़रें बनाए रखें।

Bihar Police Constable Result 2024 New Website

जैसा कि इस बार बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 का आयोजन 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को किया गया था। परीक्षा में लगभग 17 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। सभी उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 का बेसब्री से इंतजार है। जो जल्द ही खत्म होने के आसार दिखाई दे रहें हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अब इस नई आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

  • पूर्व आधिकारिक वेबसाइट : https://csbc.bih.nic.in
  • नई आधिकारिक वेबसाइट : https://csbc.bihar.gov.in (बदला हुआ एड्रेस)

Also Read – Jharkhand Police Admit Card 2024 : झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड का इंतजार इस तिथि को होगा खत्म, यहां से ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना एडमिट कार्ड

UP NHM Vacancy 2024 : यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में निकली 7401 पदों पर वैकेंसी, आवेदन शुरू, यहां देखिए पूरी डिटेल्स

Bihar Police Constable Result 2024 : कैसे चेक करें रिजल्ट?

बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अब बदले हुए नई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट इस प्रकार से चेक कर सकते हैं :-

  • बिहार पुलिस रिजल्ट चेक करने के लिए CSBC की नई आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर बाएं साइड उपलब्ध किए गए ‘Bihar Police’ टैब पर क्लिक करें।
  • वहां पर बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। (जल्द एक्टिव होगा)
  • क्लिक करने के बाद बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की पीडीएफ लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस पीडीएफ लिस्ट में उम्मीदवार शॉर्ट की (Ctrl+F) का उपयोग करें।
  • उसके बाद सर्च बार में अपना रोल नंबर या नाम टाइप कर सर्च करें।
  • यदि आप का चयन पीईटी के लिए हुआ होगा तो आपका रोल नंबर या नाम आ जाएगा।
  • इस प्रकार से उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Result 2024 पर उल्लिखित विवरण

  • भर्ती बोर्ड का नाम
  • रिजल्ट का नाम
  • क्रमांक
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • प्राप्तांक
  • पीईटी के लिए चयन स्थिति

Bihar Police Constable Result 2024 : रिजल्ट के बाद क्या होगा?

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को इस भर्ती के अगले दौर की परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसकी सूचना CSBC की नई वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर दी जाएगी। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल जांच होगा। उसके बाद अंतिम दौर में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन करके नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा।

Bihar Police Constable Result 2024 New Website : FAQs

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने की नई वेबसाइट क्या है?

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक की CSBC की नई आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ है। यहां से अब उम्मीदवार बिहार पुलिस भर्ती की नवीनतम जानकारी एवं भर्ती विज्ञापन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा?

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने की आधिकारिक तिथि नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

बिहार पुलिस में कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 21,391 पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए निकाली गई है। जिसकी प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment