CG Police Admit Card 2024 : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के 5967 पदों पर भर्ती हेतु 4 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। और 1 जनवरी 2024 से 6 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किए हुए थे उनके लिए बड़ी अहम खबर है। जैसा कि छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 5967 पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों की पूर्ति की जानी है। इनमें कांस्टेबल जीडी, कांस्टेबल ट्रेड (मोची, कुली, धोबी आदि) और कांस्टेबल ड्राइवर के पद शामिल हैं।
इन रिक्तियों में सबसे ज्यादा कांस्टेबल जीडी के 5000 से ज्यादा पद हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण की परीक्षा फिजिकल टेस्ट से शुरू होगी। फिजिकल टेस्ट के पहले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सीजी पुलिस फिजिकल टेस्ट की परीक्षा तिथि 16 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों के शारीरिक नाप जोख, वजन, दौड़ का परीक्षण किया जाएगा। अब जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनको एडमिट कार्ड की आवश्यकता है। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए निर्धारित तिथि पर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जारी किया जा चुका है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आइए आगे लेख में जानते हैं कि सीजी पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Police Admit Card 2024 : Overview
संस्था का नाम | छत्तीसगढ़ पुलिस |
पद का नाम | छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल |
पदों की संख्या | 5967 पद |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मेजरमेंट (PMT) और शारीरिक फिटनेस परीक्षा (PFT) की तारीख | 16 नवंबर 2024 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 4 नवंबर 2024 (जारी) |
छत्तीसगढ़ पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cgpolice.gov.in/ |
CG Police Admit Card 2024 Release date
छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 प्रक्रिया में पहले चरण की परीक्षा 16 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। पहले चरण की परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मेजरमेंट परीक्षा (PMT) और शारीरिक फिटनेस परीक्षा (PFT) लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास “CG Police Admit Card 2024” का होना आवश्यक है।
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी दर्ज होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2024 को ही जारी किया जा चुका है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “CG Police Admit Card 2024 Download” कर सकते हैं। इतना ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
फिजिकल परीक्षा किस-किस जिले में आयोजित होगी?
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल फिजिकल परीक्षा 16 नवंबर 2024 को राज्य के किस-किस जिले में आयोजित होगी उनके नाम इस प्रकार हैं – बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, रायपुर, सूरजपुर, जगदलपुर और कोंडागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों में किया जाएगा। फिजिकल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2024 को जारी होगा।
सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल में नियुक्ति पाने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करनी होगी :-
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
- लिखित परीक्षा (WT)
- मेडिकल टेस्ट (MT)
How To Download CG Police Admit Card 2024?
छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान तरीके का पालन कर अपना CG Police एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पहले सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर ‘Latest News’ में CG Police Admit Card 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद उम्मीदवार का मांगा गया आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- उसके बाद लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- अब एडमिट कार्ड की जांच करें और दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
- छत्तीसगढ़ पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका कम से कम दो प्रिंट निकाल लें जिसे परीक्षा स्थल पर ले जाना है।
CG Police Admit Card 2024 Link
CG Police Admit Card 2024 पर उल्लिखित विवरण
- परीक्षा का नाम,
- भर्ती बोर्ड का नाम,
- उम्मीदवार का नाम,
- उम्मीदवार की जन्म तिथि,
- फोटो,
- रजिस्ट्रेशन नंबर,
- परीक्षा स्थल का नाम व पता,
- परीक्षा तिथि एवं समय,
- आवश्यक निर्देश।
CG Police Admit Card 2024 : FAQs –
छत्तीसगढ़ पुलिस फिजिकल परीक्षा तिथि क्या है?
छत्तीसगढ़ पुलिस फिजिकल टेस्ट परीक्षा 16 नवंबर 2024 को राज्य की विभिन्न निर्धारित जिलों में आयोजित की गई है।
छत्तीसगढ़ पुलिस एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2024 को जारी किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ पुलिस एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।