CTET Dec 2024 Admit Card : सीटेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। सीटेट परीक्षा के आयोजन कर्ता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने की खबर आ चुकी है। सीबीएसई अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सीटेट एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले यानी 12 दिसंबर को जारी किया जा चुका है। सीटेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा इस बार 14 व 15 दिसंबर 2024 को देशभर के 136 शहरों में आयोजित की गई है।
जिन अभ्यर्थियों ने सीटेट परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए सीटेट एडमिट कार्ड 2024 को साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डाउनलोड लिंक दोनों इस पेज पर उपलब्ध किया गया है। सीटेट एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर मांगे गए जरूरी क्रैडेंशियल दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा से संबंधित दिए गए विवरण के मुताबिक परीक्षा में शामिल होना होगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने से संबंधित पूरी जानकारी नीचे पेज पर देख सकते हैं।
CTET Dec 2024 Admit Card : Highlight
परीक्षा का नाम | केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) |
परीक्षा आयोजन कर्ता | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
आवेदन तिथि | 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 |
सत्र | दिसंबर 2024 |
सीटेट परीक्षा तिथि | 14 व 15 दिसंबर 2024 |
सीटेट एडमिट कार्ड 2024 | Check Below |
डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
CTET Dec 2024 Admit Card डाउनलोड करने का लिंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटेट परीक्षा सिटी स्लिप 3 दिसंबर 2024 को ही जारी कर दिया गया था। जिसमें उम्मीदवारों की परीक्षा किस शहर में होगी इसकी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अब उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की जरूरत है। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर एक्टिव किया जा चुका है।
एडमिट कार्ड जारी होते ही इस वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव किया गया है। जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगे गए आवश्यक क्रैडेंशियल जैसे- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि का इस्तेमाल कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट एडमिट कार्ड पर परीक्षा तिथि, पाली, समय परीक्षा केंद्र का नाम व पता समेत जानकारी दर्ज होगी।
CTET Dec 2024 Admit Card : सीटेट परीक्षा का समय
दिसंबर 2024 सत्र की सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज किए गए परीक्षा तिथि, परीक्षा पाली, परीक्षा के समय अनुसार परीक्षा में शामिल होना है। सीटेट परीक्षा में दो पेपर होंगे, जिसके लिए परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई है। पहली शिफ्ट की परीक्षा पेपर 2 के लिए सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक होगी। और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पेपर 1 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।
CTET Dec 2024 Admit Card kaise Download kare ?
सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं :-
- सीटेट एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए गए लेटेस्ट न्यूज़ में ‘CTET Dec 2024 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा जिसमें पंजीकृत उम्मीदवार का एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, कोड दर्ज कर सबमिट करना है।
- आपके सबमिट करते ही सीटेट एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और स्क्रीन पर ऊपर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें इसे डाउनलोड कर लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
CTET Dec 2024 Admit Card Download Link
CTET Revised Exam Date | Click here |
Download CTET Dec 2024 Admit Card | Click here |
CTET Official Website | Click here |
CTET Admit Card 2024 : पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे
- परीक्षार्थी का विवरण : नाम, जन्म तिथि, फोटो व हस्ताक्षर, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर।
- परीक्षा केंद्र का विवरण : परीक्षा केंद्र का नाम, पता, कोड
- परीक्षा का विवरण : परीक्षा तिथि, पाली, समय
- परीक्षा संबंधित विवरण : परीक्षा संबंधित दिशा निर्देश