Gujarat Board SSC HSC Time Table 2025 Pdf : गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर की ओर से SSC (Secondary School Certificate) और HSC (Higher Secondary Certificate) की बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी।
गुजरात बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र अब बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी टाइम टेबल के अनुसार कड़ी मेहनत और लगन के साथ शुरू कर सकते हैं। अभी उनके पास 3 महीने का भरपूर टाइम है। जिन छात्रों ने अभी तक “Gujarat Board SSC HSC Time Table 2025” डाउनलोड नहीं किया है वे इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से “GSEB 10th 12th Time Table 2025 Pdf Download” कर सकतें हैं। बता दें कि गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर जारी किया गया है।
संबंधित छात्र बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल देखने के लिए इसी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2025 डाउनलोड करने का आसान तरीका आगे लेख में देख सकते हैं। साथ ही टाइम टेबल डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध किया गया है। छात्र एक क्लिक करके टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
Gujarat Board SSC HSC Time Table 2025 Pdf : Overview
बोर्ड का नाम | गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर |
बोर्ड परीक्षा का नाम | GSEB SSC, HSC Board Exam 2025 |
वर्ग | गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
बोर्ड परीक्षा 2025 तिथि | 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 |
गुजरात बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा टाइम टेबल | Check Below |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.gsebeservice.com/ |
Gujarat Board SSC HSC Time Table 2025
जैसा कि गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर की तरफ से हर साल आयोजित की जाने वाली SSC (10वीं) और HSC (12वीं) की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल 2025 जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गई है। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई है। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई है पहले शिफ्ट की परीक्षा 10:30 से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 6:15 बजे तक चलेगी।
बता दें कि HSC (12वीं) साइंस स्ट्रीम की परीक्षाएं दूसरे शिफ्ट में आयोजित होगी। गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का पूरा शेड्यूल विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। या इस लेख में उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से एक क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Gujarat Board SSC Time Table 2025
विषयों के नाम | 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 तिथियां |
पहली भाषा – गुजराती/हिंदी/मराठी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी/तमिल/तेलुगु/उड़िया | 27 फरवरी 2025 |
मानक/बेसिक गणित | 1 मार्च 2025 |
सोशल साइंस | 3 मार्च 2025 |
अंग्रेजी द्वितीय भाषा | 5 मार्च 2025 |
गुजराती द्वितीय भाषा | 6 मार्च 2025 |
विज्ञान | 8 मार्च 2025 |
द्वितीय भाषा – हिंदी/फारसी/अरबी/उर्दू/सिंधी/संस्कृत | 10 मार्च 2025 |
Gujarat Board HSC Science Time Table 2025
विषयों के नाम | 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 तिथियां |
भौतिक विज्ञान | 27 फरवरी 2025 |
रसायन विज्ञान | 1 मार्च 2025 |
जीव विज्ञान | 3 मार्च 2025 |
गणित | 5 मार्च 2025 |
अंग्रेजी | 7 मार्च 2025 |
गुजराती, हिंदी, मराठी, तमिल, सिंधी सहित अन्य विषय | 8 मार्च 2025 |
द्वितीय भाषा – हिंदी | 10 मार्च 2025 |
Gujarat Board SSC HSC Time Table 2025 Pdf : कैसे डाउनलोड करें ?
- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर उपलब्ध किए गए ‘Board Website’ लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको दूसरी आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर भेज दिया जाएगा।
- यहां पर वेबसाइट के मुख्य पेज पर ‘News Highlights’ सेक्शन में उपलब्ध किए गए कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा कार्यक्रम पर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 कार्यक्रम का टाइम टेबल पीडीएफ में खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब आप अपनी कक्षा के अनुसार सभी विषयों के टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
- उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी कर सकते हैं।
Gujarat Board SSC HSC Time Table 2025 Pdf Link
Gujarat Board SSC HSC Time Table 2025 Pdf | Click here |
GSEB Official Website | Click here |
Gujarat Board SSC HSC Exam 2025 : एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया है उनका एडमिट कार्ड फरवरी माह में ही परीक्षा शुरू होने की तिथि से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।