JAC Board Exam Time Table 2025 : झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल, करें पीडीएफ डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

JAC Board Exam Time Table 2025 : झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से “Jharkhand Board 10th, 12th Exam Time Table 2025” जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आधिकारिक टाइम टेबल के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से 3 मार्च 2025 तक चलेगी। वहीं लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन 4 मार्च से 20 मार्च 2025 तक किया गया है।

जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किया है वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड टाइम टेबल 2025 डाउनलोड करने का आसान तरीका नीचे इसी पेज पर बताया गया है। झारखंड बोर्ड ने इस बार बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन दोनों कक्षाओं की एक ही तिथि से शुरू और एक ही तिथि को समाप्त किया है। झारखंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।

JAC Board Exam Time Table 2025
JAC Board Exam Time Table 2025 : झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल, करें पीडीएफ डाउनलोड

पहली शिफ्ट की परीक्षा कक्षा 10वीं की होगी और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा कक्षा 12वीं की होगी। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा का समय, टाइम टेबल 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका समेत जानकारी नीचे इसी पेज पर डिटेल में देख सकते हैं।

JAC Board Exam Time Table 2025 : Overview

बोर्ड परीक्षा संचालन निकायझारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)
परीक्षा का नामझारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025
सत्र2024-25
कक्षा 10वीं और 12वीं
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं थ्योरी परीक्षा तिथियां 202511 फरवरी 2025 से 3 मार्च 2025
झारखंड बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां 2025 4 मार्च से 20 मार्च 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jac.jharkhand.gov.in/

JAC Board Exam Time Table 2025 : परीक्षा का समय

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 टाइम टेबल के अनुसार, झारखंड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में कक्षा 10वीं की परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट में कक्षा 12वीं की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किया है वे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें विषय वार परीक्षा तिथि, दिन, समय आदि की जानकारी प्राप्त होगी। बोर्ड की ओर से जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होना होगा।

JAC Board 10th 12th Exam 2025 First & Last Paper

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा 2025 का पहला पेपर 11 फरवरी 2025 को वोकेशनल विषय के साथ शुरू होगा। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का अंतिम पेपर 3 मार्च 2025 को गणित विषय के साथ समाप्त होगा। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर 3 मार्च 2025 को कंप्यूटर साइंस विषय के साथ समाप्त होगा।

JAC Board Exam Time Table 2025 : प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि

झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। झारखंड बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन लिखित परीक्षा के समाप्त होने के बाद 4 मार्च से 20 मार्च 2025 तक किया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के विषयावर अंक ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे।

Also Read : CBSE Class 10th Sample Paper 2025 : सीबीएसई कक्षा 10वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर जारी, विषयवार पीडीएफ करें डाउनलोड

JAC Board Exam Time Table 2025 : कैसे डाउनलोड करें टाइम टेबल?

  • झारखंड टाइम टेबल 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए गए ‘Notice’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर झारखंड 10वीं 12वीं परीक्षा टाइम टेबल 2025से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके क्लिक करते ही झारखंड बोर्ड टाइम टेबल 2025 का पीडीएफ स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर पीडीएफ को डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।

JAC Board Exam Time Table 2025 Pdf Link

JAC Board Exam Time Table 2025Click Here
JAC Official WebsiteClick Here

JAC Board Exam Time Table 2025 : एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2025 को जारी होगा। जबकि कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2025 को जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। उसके बाद छात्र अपने स्कूल में जाकर स्कूल के अध्यापक या प्रधानाध्यापक के माध्यम से बोर्ड परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

JAC Board Exam Time Table 2025 : FAQs

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 कब से कब तक होगी?

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया है।

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का समय क्या है?

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

झारखंड बोर्ड का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

झारखंड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 कब होगी?

झारखंड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन लिखित परीक्षा के समाप्त होने के बाद 4 मार्च से 20 मार्च 2025 तक होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment