Jharkhand Police Admit Card 2024 : झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। जैसा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से 4,919 पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती सूचना जारी की गई थी। जिसके लिए उम्मीदवारों से 22 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तक आवेदन मांगे गए थे। आवेदन सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवार Jharkhand Police Admit Card 2024 का इंतजार कर रहें हैं।
लेकिन अभी तक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से झारखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि के संबंध में जानकारी प्रकाशित नहीं की गई है। इसी बीच विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि JSSC अपनी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर इसी सप्ताह झारखंड पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा तिथि 2024 के संबंध में सूचना प्रकाशित करने वाला है। झारखंड पुलिस कांस्टेबल पीईटी (PET) परीक्षा 2024 तिथि जारी करने के साथ ही झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड 2024 जारी करने की तिथि की जानकारी दी जा सकती है।
ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर नजरे बनाए रखें। साथ ही झारखंड पुलिस फिजिकल से जुड़े सभी टेस्ट की तैयारी करतें रहें। झारखंड पुलिस परीक्षा पैटर्न की जानकारी एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी सभी उम्मीदवारों को होना चाहिए। आइए लेख में आगे जानते हैं कि झारखंड पुलिस का एडमिट कार्ड किस तिथि को जारी होगा और कैसे इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
Jharkhand Police Admit Card 2024 : Overview
आयोग का नाम | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
एडमिट कार्ड का नाम | झारखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 |
रिक्तियों की संख्या | 4,919 |
झारखंड पुलिस फिजिकल परीक्षा 2024 | नवंबर 2024 |
झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक |
एडमिट कार्ड प्राप्त करने का मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jssc.nic.in/ |
Jharkhand Police Admit Card 2024 Date
जैसा कि आप सभी को पता होना चाहिए की एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज होता है। जिसके बिना किसी भी परीक्षा में किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाता है। ऐसे में झारखंड पुलिस परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास “Jharkhand Police Constable Admit Card 2024” का होना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि एवं समय से संबंधित जानकारी दर्ज होगी।
झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड 2024 के संबंध में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी आयोग की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। झारखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
Jharkhand Police Bharti 2024: चयन प्रक्रिया
झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देखकर अपनी परीक्षा की तैयारी करते रहें।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) एवं शारीरिक मापन परीक्षा (PMT)
- शारीरिक चिकित्सा परीक्षण
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यहां बताए गए आसान तरीके से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए गए ‘Important Links’ सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद नए पेज पर झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपको लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा। जहां पर उम्मीदवार का मांगा गया लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- उम्मीदवार का लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- आपके क्लिक करते ही झारखंड पुलिस एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
Jharkhand Police Admit Card 2024 Link
Jharkhand Police Admit Card 2024 Link | Click here |
JSSC Official Website | Click here |
Jharkhand Police Admit Card 2024 पर उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- फोटो
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- परीक्षा तिथि एवं समय
- परीक्षा संबंध में निर्देश
FAQs :
झारखंड पुलिस का एडमिट कार्ड कब आएगा?
झारखंड पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
झारखंड पुलिस भर्ती 2024 में पदों की संख्या कितनी है?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड पुलिस भर्ती 2024 के तहत 4,919 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती निकाली गई है।
झारखंड पुलिस का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
झारखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।