JMMSY 1st Installment Date 2024: झारखंड की महिलाओं के लिए झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को प्रत्येक माह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। झारखंड मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना 2024 का फायदा लेने के लिए लाभार्थियों के द्वारा आवेदन 3 अगस्त से किए जा रहे हैं। इस योजना के लिए आवेदन जमा करने के लिए पंचायत स्तर पर इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना के आवेदन 18 अगस्त 2024 तक लिए जाएंगे। हालांकि आवेदन करने की तिथि आगे भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों के पास मांगी गई कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना जरूरी है। जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है उसे आगे लेख में दिया गया है देख सकते हैं। झारखंड मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना की पहली किस्त का भुगतान आज यानि 18 अगस्त किया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रत्येक जिले में इस योजना के प्रति जागरूकता रथ को भी चलाया था। झारखंड मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
इसके लिए विभाग द्वारा सभी जिलों के डीएसडब्ल्यूओ, एडीएसएस, सीडीपीओ को आदेश दे दिए गए हैं। अगर अभी तक आपने योजना के लिए आवेदन नहीं किए हैं तो आगे इसकी जानकारी दी गई है। मैयां सम्मान योजना का लाभ किसे मिलेगा?, आवेदन कैसे करें?, योजना के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी?, योजना की पहली किस्त कब आयेगी? समेत जानकारी आगे लेख में देख सकते हैं।
JMMSY 2024: आवेदन कैसे करें?
झारखंड मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना (JMMSY) 2024 झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत झारखंड की गरीब महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक मदद देने के लिए चलाई गई है। जानकारी के लिए बता दे कि पहले इस योजना को झारखंड बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के नाम से जाना जाता था। मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना का लाभ 21 से 50 साल की महिलाओं को दिया जाएगा।
सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए अनुमानित वार्षिक बजट 4 करोड रुपए से ज्यादा हो सकता है। इस योजना के तहत झारखंड की करीब 48 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा। इस योजना के लिए आवेदन 3 अगस्त से 18 अगस्त 2024 तक किया जा रहा है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन करने की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। योजना के लिए आवेदन फॉर्म नि:शुल्क नजदीकी आंगनबाड़ी से प्राप्त किया जा सकता है।
इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in से डाउनलोड भी किया जा सकता है और आवेदन भी कर सकते हैं। या आवेदन पत्र भरकर पंचायत स्तर पर लगाए गए स्पेशल कैंप में जमा कर सकतें हैं।
JMMSY 2024: आवेदन के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेज
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि आवेदन पत्र की फोटो कॉपी देनी होगी। उन्होंने बताया कि मूल आवेदन पत्र की जरूरत नहीं है। यानी की ओरिजिनल दस्तावेजों की फोटो कॉपी ब्लैक एंड व्हाइट स्वविकार की जाएगी। नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना जरूरी है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- वोटर कार्ड की कॉपी
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
JMMSY 2024: योजना का लाभ किसे मिलेगा?
- योजना का लाभ केवल झारखंड की महिलाओं को मिलेगा।
- महिला झारखंड की स्थाई निवासी हो।
- योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ही मिलेगा।
- परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- योजना का लाभ ऐसी महिलाओं को मिलेगा जो किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रही हैं।
JMMSY 1st Installment Date 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि “इस योजना के लिए आवेदन 3 अगस्त से 18 अगस्त 2024 तक शिविर लगाकर किए जा रहे हैं।” हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक योजना के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। इस योजना के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों को साल भर में ₹12000 मिलेंगे। यानी की प्रत्येक महीना ₹1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यदि आपने अभी तक मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो तुरंत अपना आवेदन पूरा कर लें। इस योजना की पहली किस्त का भुगतान आज यानि 18 अगस्त 2024 को जारी की जा रही है। उसके बाद हर महीने की 15 तारीख को खाते में पैसे भेजे जाएंगे। झारखंड मुख्यमंत्री मैयां सम्मान योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर– 18008900215 पर संपर्क कर सकते हैं।
JMMSY 2024: FAQs
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना किसने शुरू की?
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में कितनी राशि मिलेगी?
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को प्रत्येक माह की 15 तारीख तक ₹1000 की आर्थिक धनराशि उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in बनाई गई है। जहां से आवेदन फॉर्म जमा व डाउनलोड किये जा सकते हैं।