JSSC CGL Admit Card 2024 Download: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि एवं एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित जानकारी साझा की गई है। जेएसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर 21 सितंबर और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई है। झारखंड सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि पहले यह परीक्षा जनवरी-फरवरी में आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जेएसएससी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद इस परीक्षा का आयोजन सितंबर में किया गया है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा दो दिनों में संपन्न करा ली जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2017 पदों पर नियुक्तियां की जानी है।

किन पदों पर कितने पद आरक्षित किए गए हैं आगे लेख में इसकी जानकारी ले सकते हैं। JSSC की तरफ से एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आगे लेख में JSSC CGL Admit Card जारी होने की तिथि एवं डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं। साथ ही परीक्षा का पैटर्न (JSSC Exam Pattern) क्या रहेगा इसे भी देख सकते हैं।
JSSC CGL Admit Card 2024: Overview
आयोग का नाम | झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) |
परीक्षा का नाम | संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) |
पदों की संख्या | 2017 पद |
लेख का नाम | JSSC CGL Admit Card 2024 Download |
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2024 | 21 और 22 सितंबर 2024 |
जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 17 सितंबर 2024 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की ऑफिसियल वेबसाइट | https://jssc.nic.in/ |
JSSC CGL Admit Card 2024 Date
जैसा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JSSC CGL Exam 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ऐलान पहले ही कर दिया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार JSSC CGL Admit Card 2024 आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से 17 सितंबर 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे। CGL एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी गई आवश्यक क्रेडेंशियल को दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका इस आर्टिकल में बताया गया है। बताए गए तरीके को फॉलो कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना है कि परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
JSSC CGL Bharti में किस पद के लिए कितने पद आरक्षित हैं?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2017 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। किस पद के लिए कितने पद आरक्षित किए गए हैं नीचे देख सकते हैं –
- सहायक शाखा अधिकारी – 863 पद
- कनिष्ठ सचिव सहायक – 335 पद
- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी – 252 पद
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी – 195 पद
- अनुमंडल पदाधिकारी – 185 पद
- श्रम परिवर्तन अधिकारी – 182 पद
- योजना सहायक – 5 पद
JSSC CGL Exam 2024 Pattern
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से आयोजित सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित होगी। इसमें बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे हर प्रश्न के सही उत्तर देने पर तीन अंक मिलेंगे। जबकि गलत उत्तर देने पर एक अंक कटेगा। नीचे पेपर 1 और पेपर 2 का पैटर्न देख सकते हैं –
- JSSC CGL Paper 1: भाषा ज्ञान – कुल प्रश्न 120, समय 2 घंटा।
- हिंदी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न, अंग्रेजी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न
- JSSC CGL Paper 2: चिन्हित जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा- कुल प्रश्न 100, समय 2 घंटे
- JSSC CGL Paper 3: सामान्य ज्ञान- कुल प्रश्न 150 समय 2 घंटा। इसमें कम से कम 30 फीस दी अंक पाना अनिवार्य।
How To Download JSSC CGL Admit Card 2024 ?
जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर नया पेज ओपन होगा, जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन पर क्लिक करें।
- लॉगिन पर क्लिक करते ही जेएसएससी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और दिए गए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
Details Mentioned On JSSC CGL Admit Card
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की जन्म तिथि
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम व शहर
- परीक्षा तिथि एवं समय
- हस्ताक्षर एवं मुहर