JTET 2024 Exam Kab Hoga: झारखंड टीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू, जानें परीक्षा कब होगी, इतने अंक लाना अनिवार्य @jactetportal.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

JTET 2024 Exam Kab Hoga: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (JHTET 2024) जो झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के द्वारा लगभग 8 वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है। झारखंड राज्य में शिक्षक भर्तियों के लिए पात्रता हासिल करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। जैक की ओर से आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jactetportal.com पर लिए जा चुके हैं। बता दें कि आवेदन करने की तिथि को दोबारा बढ़ाया गया था। झारखंड टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि पहले 26 अगस्त तय की गई थी।

लेकिन इसे दोबारा बढ़ाकर अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 तक कर दी गई थी। JTET 2024 परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक और उच्च माध्यमिक कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल कर सकेंगे। इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा जो इस लेख में आगे बताया गया है। JTET 2024 Exam के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवार अब परीक्षा के लिए अपनी तैयारी जारी रखें।

JHTET 2024 Exam Kab Hoga
JHTET 2024 Exam Kab Hoga: झारखंड टीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू, जानें परीक्षा कब होगी, इतने अंक लाना अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इस बार लगभग 8 लाख से ज्यादा आवेदन JTET 2024 के लिए किए गए हैं। जैक की ओर से JTET 2024 परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड टीईटी परीक्षा कब शुरू होगी?, परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम कितने अंक लाना अनिवार्य होगा, JTET Exam Pattern समेत जानकारी आगे लेख में देख सकते हैं।

JTET 2024 Exam: Overview

Organization Jharkhand Academic Council (jac)
Exam Name Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET 2024)
Article Name JHTET 2024 Exam Kab Hoga
Exam Application Date23 July To 30 August 2024
JTET 2024 ExamSeptember 2024 Last Week (Tentative)
Official Websitejactetportal.com

JTET 2024 Exam Kab Hoga Latest News

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा लगभग 8 सालों के बाद राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2024) आयोजित की जा रही है। झारखंड टीईटी परीक्षा 2024 के लिए 23 जुलाई से 30 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jactetportal.com पर लिए जा चुके हैं। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवार “JTET Exam Date 2024″ या “JTET Exam 2024 Kab Hoga” जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार झारखंड अधिविध परिसर, रांची JTET 2024 परीक्षा की तैयारी में जुट गया है।

जैक प्रबंधन ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी कर शहर में आने वाले स्कूल, कॉलेजों की सीट क्षमता की जानकारी देने को कहा है। इतनी बड़ी परीक्षा की तैयारी व्यापक पैमाने पर शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों से मिली लेटेस्ट खबर के अनुसार JTET परीक्षा 2024 सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

JTET 2024 Exam Pattern

झारखंड टीईटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों को परीक्षा का पैटर्न पता होना चाहिए। जिससे वे अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें। नीचे झारखंड टेट परीक्षा 2024 एग्जाम पैटर्न की जानकारी देख सकते हैं:

  • झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) 2024 ओएमआर शीट पर कराई जाएगी।
  • परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न ऑब्जेक्टिव और बहुविकल्पी होंगे।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  • पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा में कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे।
  • सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • ओएमआर शीट पर किसी प्रकार की गलत सूचना भरने, छेड़छाड़ करने या गलत ओएमआर उपयोग पर अभ्यर्थीता रद्द की जाएगी।
  • परीक्षा के बाद ओएमआर शीट का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

JTET 2024 Qualifying Marks: इतने अंक लाना अनिवार्य

झारखंड टेट परीक्षा 2024 को क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कितने फीसदी न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा इसको झारखंड अधिविध परिषद, रांची की ओर से तय कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे तालिका में देख सकते हैं:

वर्गन्यूनतम क्वालीफाई अंक
सामान्य वर्ग 60%
पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस55%
एससी, एसटी एवं दिव्यांग50%

JTET 2024 Exam Kab Hoga: FAQs

झारखंड टीईटी परीक्षा 2024 कब होगी?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से परीक्षा तैयारी शुरू की गई है। लेकिन अभी परीक्षा तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में परीक्षा शुरू हो सकती है।

क्या झारखंड टीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं। झारखंड टीईटी 2024 परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

झारखंड टेट 2024 पेपर 1 परीक्षा सिलेबस क्या है?

झारखंड टेट 2024 पेपर 1 परीक्षा सिलेबस में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित और ईवीएस शामिल होगा।

झारखंड टेट 2024 पेपर 2 सिलेबस क्या है?

झारखंड टेट परीक्षा 2024 पेपर 2 का सिलेबस में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित और विज्ञान/ सामाजिक अध्ययन /भाषा शिक्षक शामिल होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment