Maiya Samman Yojana Status Check: मैया सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, 45 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ, यहां से स्टेटस चेक करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Maiya Samman Yojana Status Check: झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY) जो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के जरिए राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं एवं बेटियों को प्रतिवर्ष ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के लिए आवेदन 3 अगस्त 2024 से शुरू किए गए थे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से ऑफलाइन आवेदन लेने का आदेश भी जारी किया गया। अब तक लगभग 48 लाख से ज्यादा आवेदन किए जा चुके हैं।

जिन महिलाओं में आवेदन किया है वह “JMMSY Status Check” इस लेख में बताए गए तरीके से चेक कर सकती हैं। यदि आपके आवेदन स्टेटस को अप्रूवल मिलता है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। “Mukhyamantri Maiya Samman Yojana” में आवेदन की हुई महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योजना में पंजीकृत सभी महिलाओं के खाते में पहली किस्त ₹1000 की 18 अगस्त से 4 सितंबर के बीच जारी होने के बाद, अब दूसरी किस्त की सौगात झारखंड के सबसे बड़े त्योहारों में से एक कर्म पर्व की पूर्व संध्या पर लगभग 45 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में ₹1000 की दूसरी किस्त का पैसा जारी किया गया है।

Maiya Samman Yojana Status Check
Maiya Samman Yojana Status Check: मैया सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, 45 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ, यहां से स्टेटस चेक करें

JMMSY 2nd Installment बोकारो जिले के ललपनिया स्थिति लुघुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ की पवित्र भूमि से सौगात दी है। बता दे कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य के 18 से 21 वर्ष की बेटियों को भी झारखंड मैया सम्मान योजना से जोड़ने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। पहले 21 से 50 साल की महिलाओं को जोड़ने का प्रावधान किया गया था। योजना से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए और अपना आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana 2024: Overview

योजना का नामझारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY)
आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Status Check
राज्य का नामझारखंड
योजना किसने शुरू कियाझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
लाभार्थीराज्य की गरीब महिलाएं एवं बेटियां
लाभ₹1000/- माह
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

JMMSY Installment Release Date

जो भी महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुकी हैं। उन्हें बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार राज्य की MMSY में पंजीकृत महिलाओं के खाते में हर महीने की 15 तारीख को ₹1000 की किस्त DBT के माध्यम से सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पहली किस्त 18 अगस्त को जारी करने की शुरुआत की गई थी। और 4 सितंबर 2024 तक पहली किस्त राज्य की लगभग 45.36 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा चुके थे।

उसके बाद इस योजना की दूसरी किस्त का आगाज झारखंड के सबसे बड़े त्योहारों में से एक करम पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य की पंजीकृत महिलाओं के खाते में 1000- 1000 रुपए ट्रांसफर किया है। जैसा कि मुख्यमंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों पर मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत किस्त जारी करते हैं। अब 15 से 20 सितंबर तक सभी जिलों से मैया सम्मान योजना में पंजीकृत महिलाओं के खाते में दूसरी किस्त भेज दी जाएगी।

मैया सम्मान योजना का लाभ किसे मिलेगा?

  • महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • 21 वर्ष (अब 18 वर्ष) से 50 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए।
  • आधार से लिंक सिंगल (एकल) बैंक खाता होना चाहिए।
  • महिला का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना चाहिए।
  • झारखंड राज्य का राशन कार्ड (पीला, गुलाबी, सफेद या हरा राशन कार्ड) होना चाहिए।
  • परिवार के सालाना आय 8 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Maiya Samman Yojana Toll Free Number

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY) के लिए आवेदन की हुई महिलाएं को किसी प्रकार की समस्या है जैसे कोई भी व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर- 1800- 890- 0215 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Maiya Samman Yojana 2024: कब तक भरे जाएंगे फॉर्म?

जानकारी के लिए बता दें कि मैया सम्मान योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोई भी बहन इस योजना से छूट न सके। इसलिए झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना (JMMSY) की पंजीयन की तिथि बढ़ाने पर विचार कर दिसंबर 2024 तक आवेदन लिए जाने के आदेश दिए हैं। अगस्त के बाद आवेदन दिसंबर 2024 माह तक प्रज्ञा केंद्रों पर जमा किए जाने के आदेश हैं।

मैया सम्मान योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत कार्यालय/आंगनबाड़ी में आयोजित शिविर में जाएं।
  • वहां शिविर से “Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Form” प्राप्त करें।
  • फिर फॉर्म में मांगी गई समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भरें।
  • फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
  • किसी से फॉर्म की जांच करवा कर अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जमा करें।
  • मैया सम्मान योजना फॉर्म को जमा करने के बाद जमा करने की पावती प्राप्त करें।

Maiya Samman Yojana Status कैसे चेक करें?

मैया सम्मान योजना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आवेदन करना होगा। यदि अपने आवेदन किया है तो आप अपना स्टेटस नीचे बताए गए तरीके से चेक कर सकती हैं –

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर लॉगिन करें विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया ऑप्शन खुलेगा जिसमें मांगी गई लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन होने के बाद दिए गए विकल्प Status Check पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको लाभार्थी क्रमांक संख्या/ मोबाइल नंबर/ आधार संख्या दर्ज कर वेरीफाई करना है।
  • फिर आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर या लिंक आधार पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करते ही योजना का स्टेटस खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं यदि अप्रूवल हो गया है तो आपको योजना का लाभ हर महीने 1000 रुपए प्राप्त होगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment