Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: राजस्थान राज्य में निवास कर रहे बेरोजगार युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। बता दें कि राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग की ओर से राजस्थान सफाई कर्मचारी की बड़ी भर्ती निकाली गई है। विभाग द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार 23,820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इस जानकारी से अवगत करना चाहते हैं कि राजस्थान राज्य के वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने के लिए सफाई कर्मचारियों ने सरकार से मांग की थी। इसके बाद से सरकार द्वारा इस पर अमल किया गया और सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती नए सिरे से निकाली गई है।
पहले इस भर्ती के 24,797 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन इसे घटाकर नई विज्ञप्ति जारी कर 23,820 पदों पर “Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024” की प्रक्रिया शुरू की गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से कर सकतें हैं। Rajasthan Safai Karmchari Bharti Form में करेक्शन 11 नवंबर से 25 नवंबर 2024 तक किया जा सकेगा।
अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप पहले इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, कैसे आवेदन कर सकेंगे इसकी चयन प्रक्रिया क्या है समेत जानकारी देख लें।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: Highlight
भर्ती का नाम | राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 |
प्राधिकरण का नाम | स्वायत्त शासन विभाग (LSG), जयपुर राजस्थान |
पदों की संख्या | 23,820 पद |
आवेदन तिथि | 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आयु सीमा | 18 से 40 साल |
आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 Eligibility
राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग के द्वारा 23,820 सफाई कर्मचारी की रिक्तियों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए “Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024” प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता निम्नलिखित होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए अभ्यर्थी कक्षा 8वीं पास किया होना चाहिए।
- अभ्यर्थी की आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।
- राजस्थान का मूल निवासी: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- अनुभव प्रमाण पत्र: उम्मीदवार के पास सार्वजनिक सीवरेज सफाई का 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। या काम कराने वाली कंपनी व ठेकेदारों से प्राप्त प्रमाण पत्र का होना चाहिए।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti के लिए आवेदन फीस
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। जो कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित किया गया है। नीचे तालिका में देख सकते हैं-
श्रेणी | आवेदन फीस |
सामान्य श्रेणी | ₹600 |
आरक्षित श्रेणी | ₹400 |
दिव्यांगजन | ₹400 |
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: चयन प्रक्रिया
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के द्वारा निकाली गई सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में कैसे उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा?, इसकी जानकारी सभी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, पहले उनसे पारिश्रमिक लिया जाएगा। यदि इसमें वह सफल होते हैं तो राजस्थान सफाई कर्मचारी के लिए चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti Online Apply: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे बताए गए तरीके से अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट: आवेदन के लिए सबसे पहले स्वायत्त शासन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें: वेबसाइट पर यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है तो लॉगिन करें। अगर नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन करें और अपना यूजर आईडी पासवर्ड बनाएं।
- भर्ती पोर्टल: फिर लॉगिन आईडी, पासवर्ड की मदद से वेबसाइट के ‘Recruitment Portal‘ पर क्लिक करें।
- आवेदन करें: उसके बाद Safai Karmchari Bharti 2024 (LSG) लिंक पर क्लिक कर मांगे गए सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
- दस्तावेज अपलोड: आवेदन में सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरने के बाद मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे- फोटो व सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान: अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट कर देना है।
- प्रिंट निकालें: आवेदन फार्म सबमिट करने के बाद आवेदन फार्म की एक प्रति की प्रिंट अवश्य निकाल कर रख लें।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: FAQs
राजस्थान सफाई कर्मचारी के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग की ओर से राजस्थान सफाई कर्मचारी के 23,820 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती निकाली गई है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन करने की तिथि क्या है?
राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग की ओर से राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक निर्धारित किया गया है।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ है। यहां से उम्मीदवार आवेदन कर सकतें हैं।