RPF SI Result 2024 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित की गई आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। भर्ती बोर्ड अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग समूह के लिए रिजल्ट RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगा। आरआरबी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सब इंस्पेक्टर (SI) के 452 पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा का आयोजन 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 तक देश भर में विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
आरपीएफ एसआई परीक्षा 2024 में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि आरपीएफ एसआई का रिजल्ट कब आएगा?, आरपीएफ एसआई परीक्षा के अगले दौर की परीक्षा यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) के लिए कितने मार्क्स आने चाहिए। तो इसकी विस्तृत जानकारी इसी पेज पर आगे दी गई है। संबंधित उम्मीदवार इस पेज को अंत तक जरूर पढ़ें।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरपीएफ एसआई आंसर की 2024 जारी की जा चुकी है। आंसर की पर उम्मीदवार 22 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इस पेज पर आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2024 कब आएगा, कैसे चेक कर सकेंगे, इसका आधिकारिक लिंक समेत जानकारी दी गई है। साथ ही आरपीएफ पीईटी/पीएमटी परीक्षा में भाग लेने के लिए कितने मार्क्स पाने होंगे इसकी भी डिटेल्स देख सकते हैं।
RPF SI Result 2024 : Highlight
भर्ती बोर्ड का नाम | Railway Recruitment Board (RRB) |
रिजल्ट का नाम | RPF SI Result 2024 |
पदों की संख्या | 452 पद |
आरपीएफ एसआई परीक्षा तिथियां | 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 |
आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2024 कब आएगा? | जनवरी 2025 |
रिजल्ट चेक करने का मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indianrailways.gov.in/ |
RPF SI Result 2024 Kab Aayega ?
आरआरबी के द्वारा आरपीएफ एसआई भर्ती 2024 के जरिए 452 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी। जिसके लिए बोर्ड द्वारा आरपीएफ एसआई के पहले चरण की परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 2 से 13 दिसंबर 2024 तक किया गया था। आरपीएफ परीक्षा में लगभग 15 लाख के आसपास आवेदन किए गए थे। परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों को “RPF SI Result 2024” जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। आरआरबी द्वारा आरपीएफ एसआई रिजल्ट जारी करने की तिथि की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है।
लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका रिजल्ट जनवरी 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को रिजल्ट की नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की अपने क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। आरपीएफ एसआई रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। उसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगे गए जरूरी डिटेल दर्ज कर चेक कर सकते हैं।
RPF SI Result 2024 : पीईटी/पीएमटी के लिए पाने होंगे इतने मार्क्स
आरपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल हुए उम्मीदवारों को पीईटी/पीएमटी और डीवी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से निर्धारित किए जाने वाले कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक मार्क्स लाने होंगे।
जो उम्मीदवार कट ऑफ मार्क के बराबर या उससे ज्यादा मार्क्स प्राप्त करेगा तो वह आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के अगले चरण की परीक्षा यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के पात्र होगा। आरपीएफ एसआई संभावित कट ऑफ मार्क्स 2024 नीचे देख सकते हैं :-
- सामान्य वर्ग (Gen) : 88 से 93 मार्क्स
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : 85 से 90 मार्क्स
- अनुसूचित जाति (SC) : 80 से 85 मार्क्स
- अनुसूचित जनजाति (ST) : 75 से 80 मार्क्स
Also Read – RPF SI Answer Key 2024 : आरपीएफ SI परीक्षा की आंसर की जारी, यहां से डाउनलोड करें रिस्पांस शीट, क्वेश्चन पेपर
SSC MTS Result 2024 : जारी होने जा रहा एसएससी एमटीएस रिजल्ट, यहां से ऐसे पीडीएफ कर सकेंगे डाउनलोड
RPF SI Result 2024 : कैसे चेक करें रिजल्ट?
आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2024 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। नीचे रिजल्ट चेक करने के चरण उपलब्ध किए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके को फॉलो कर आसानी से चेक कर सकेंगे :-
- रिजल्ट चेक करने के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा।
- उसके बाद आरआरबी की अपने क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें उम्मीदवार का मांगा गया रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करना होगा।
- ऐसा करते ही आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- पीडीएफ में शॉर्ट की का उपयोग कर अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
RPF SI Result 2024 : स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे
- उम्मीदवार का नाम
- जन्मतिथि
- रोल नंबर
- क्षेत्र का नाम
- वर्ग
- कट ऑफ मार्क्स
- नॉर्मलाइजेशन मार्क
- PET/PMT/DV के लिए चयनित स्थिति
RPF SI Result 2024 : FAQs
आरपीएफ एसआई का रिजल्ट कब जारी होगा?
आरपीएफ एसआई का रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तिथि नहीं बताई गई है। लेकिन संभावना है कि जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2024 कैसे चेक होगा?
आरपीएफ एसआई रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की अपने क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर चेक कर सकेंगे।
आरपीएफ एसआई में कितने पदों पर भर्ती होगी?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरपीएफ एसआई भर्ती 2024 के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सब इंस्पेक्टर (SI) के 452 पदों को भरा जाएगा।
1 thought on “RPF SI Result 2024 : आरपीएफ एसआई परीक्षा का रिजल्ट जल्द, पीईटी/पीएमटी के लिए पाने होंगे इतने मार्क्स”