RRB ALP Admit Card 2024 : जैसा कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 18,799 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 से 29 नवंबर 2024 तक देशभर के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया है। इस परीक्षा (RRB ALP Exam 2024) में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उन्हें “RRB ALP Admit Card 2024” की जरूरत पड़ेगी।
क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को किसी भी स्थिति में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही जारी होने की खबर आ चुकी है। यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिया रहेगा।

जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शिफ्ट, गेट बंद होने का समय आदि रहेगा। परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। अन्यथा गेट बंद हो जाने की स्थिति में उन्हें परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। आइए इस लेख के जरिए आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड जारी होने एवं डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।
RRB ALP Admit Card 2024 : Overview
भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
एडमिट कार्ड का नाम | आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 |
पद का नाम | असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) |
रिक्त पदों की संख्या | 18,799 |
आरआरबी एएलपी परीक्षा 2024 तिथि | 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 |
परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 21/11/2024 (जारी) |
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://indianrailways.gov.in/ |
RRB ALP Admit Card 2024 Kab Jari Hoga
आरआरबी सहायक लोको पायलट परीक्षा (RRB ALP Exam 2024) के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। क्योंकि आरआरबी एएलपी परीक्षा 2024 निर्धारित इन पांच तिथियों 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। पिछले रुझानों के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एएलपी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी करता है। ऐसे में संबंधित उम्मीदवारों का “RRB ALP Admit Card 2024” परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले “RRB ALP City Intimation Slip” जारी कर रहा है। जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त होगी। उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के नहीं जाना है। क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड होगा।
RRB ALP Admit Card 2024 : परीक्षा पैटर्न
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी होनी आवश्यक है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। सभी प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
RRB ALP Admit Card 2024 : परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे ये दस्तावेज
आरआरबी सहायक लोको पायलट परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा :-
- एडमिट कार्ड,
- एक नवीनतम फोटो,
- आधार कार्ड,
- पहचान पत्र
RRB ALP Admit Card 2024 : कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करना बिल्कुल आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं :-
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर “RRB ALP Admit Card 2024” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें उम्मीदवार का मांगा गया लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा।
- ऐसा करते ही आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और ऊपर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट जरुर निकाल लें जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।
RRB ALP Admit Card 2024 : Important Links
CBT Exam Schedule | Click Here |
RRB ALP City Intimation Slip | Click Here |
RRB ALP Admit Card 2024 | Click Here |
Official Website | Click Here |
RRB ALP Admit Card 2024 : प्रवेश पत्र पर निम्नलिखित डिटेल्स दर्ज होगी
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- फोटो
- हस्ताक्षर
- जन्म तिथि
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- परीक्षा तिथि व समय
- महत्वपूर्ण निर्देश
RRB ALP Admit Card 2024 : FAQs
आरआरबी सहायक लोको पायलट परीक्षा कब होगी?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सहायक लोको पायलट परीक्षा 2024 का आयोजन 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है।
आरआरबी एएलपी का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी लोको पायलट में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सहायक लोको पायलट (ALP) के कुल 18,799 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी।