SSC MTS Admit Card 2024 Download Link: एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक एसएससी के क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपने क्षेत्रीय एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी गई आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी अपने 9 क्षेत्रीय वेबसाइटों (NER, MPR, WR, ER, NR, KKR, CR, NWR और SR) पर “SSC MTS Admit Card 2024” का लिंक एक्टिव कर दिया है। एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटें इस पेज पर आगे उपलब्ध की गई है। आयोग सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उम्मीदवारों के “SSC Applicatiom Status And Admit Card” जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। उसके बाद SSC MTS Exam City Slip और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कोड दर्ज करने होंगे। एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?, एसएससी की 9 क्षेत्रीय वेबसाइटें कौन- कौन सी है?,परीक्षा केंद्र पर किन दस्तावेजों को साथ ले जाना है संबंधित जानकारी आगे आर्टिकल में देख सकते हैं।
SSC MTS Admit Card 2024 Download: Overview
Exam Conducting Body Name | Staff Selection Commission (SSC) |
Name of the article | SSC MTS Admit Card 2024 Download Link |
Admit Card Name | SSC MTS Admit Card 2024 |
Vacancy | 9583 |
SSC MTS Exam Date 2024 | 30th September to 14th November 2024 |
Exam Type | National Level |
Mode of Exam | CBT (Computer Based Test) |
SSC MTS Admit Card 2024 | Released |
Admit Card Download Mode | Online |
SSC Regional Websites | Check Below |
Official Website | https://ssc.gov.in/ |
SSC MTS Admit Card 2024 Release Date
जैसा कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से SSC MTS Exam 2024 का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक देशभर के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया है। कर्मचारी चयन आयोग इस मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती 2024 के जरिए 9,583 रिक्त पदों की पूर्ति करेगा। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6,144 पद और हवलदार के 3,439 पद शामिल हैं। एसएससी एमटीएस भर्ती 2024 से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
और इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उनके आवेदन का स्टेटस क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आप SSC MTS Admit Card जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि आयोग प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी करेगा। उससे पहले परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर (SSC MTS Exam City Slip) की जानकारी उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
SSC MTS Admit Card 2024: एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटें
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2024 का लिंक नीचे दी गई एसएससी की इन 9 क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एक्टिव होगा। जिन उम्मीदवारों में आवेदन किया था वह अपने क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
क्षेत्र का नाम | राज्य / केंद्रशाषित प्रदेश | क्षेत्रीय एसएससी की वेबसाइटें |
एसएससी पूर्वी क्षेत्र (SSC ER) | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल | http://www.sscer.org/ |
एसएससी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (SSC NER) | अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा | https://www.sscner.org.in |
एसएससी पश्चिमी क्षेत्र (SSC WR) | गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात और महाराष्ट्र | http://www.sscnwr.org/ |
एसएससी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (SSC NWR) | चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब | http://www.sscwr.net/ |
एसएससी उत्तर क्षेत्र (SSC NR) | दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड | https://sscnr.nic.in |
एसएससी दक्षिणी क्षेत्र (SSC SR) | आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना | http://www.sscsr.gov.in/ |
एसएससी केरल कर्नाटक क्षेत्र (SSC KKR) | लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल | https://ssckkr.kar.nic.in |
एसएससी मध्य प्रदेश क्षेत्र (SSC MPR) | छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश | http://www.sscmpr.org/ |
एसएससी मध्य क्षेत्र (SSC CR) | यूपी, बिहार | http://www.ssc-cr.org/ |
How To Download SSC MTS Admit Card 2024?
- सबसे पहले अपने क्षेत्रीय एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में SSC MTS Admit Card 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। जिसमें उम्मीदवार का मांगा गया विवरण जैसे – रजिस्ट्रेशन नंबर/नाम, पिता का नाम, और जन्मतिथि दर्ज करना है।
- सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- आपके क्लिक करते ही एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
SSC MTS Admit Card 2024 Download Link
- एसएससी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (SSC NER) – Click here
- एसएससी पूर्वी क्षेत्र (SSC ER) – Click here
- एसएससी केरल कर्नाटक क्षेत्र (SSC KKR) – Click here
- एसएससी मध्य क्षेत्र (SSC CR) – Click here
- एसएससी मध्य प्रदेश क्षेत्र (SSC MPR) – Click here
- एसएससी दक्षिणी क्षेत्र (SSC SR) – Click here
- एसएससी उत्तर क्षेत्र (SSC NR) – Click here
- एसएससी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (SSC NWR) – Click here
- एसएससी पश्चिमी क्षेत्र (SSC WR) – Click here
SSC MTS Admit Card 2024 पर उल्लेखित विवरण चेक करें
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2024 पर उम्मीदवार के परीक्षा से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज होंगे। जिन्हें चेक करना जरूरी होता है। यदि इनमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित क्षेत्रवार वेबसाइट पर संपर्क करें। एडमिट कार्ड पर जो विवरण चेक करने चाहिए, उन्हें नीचे देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- उम्मीदवार की फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- परीक्षा शहर का नाम
- परीक्षित तिथि और समय
- रिपोर्टिंग टाइम व गेट बंद होने का समय
- परीक्षा से संबंधित निर्देश
MTS Admit Card 2024: परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा से संबंधित जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर चेक कर लेना है। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश का भली भांति पालन कर परीक्षा देना है। परीक्षा में इन दस्तावेजों को जरूर साथ लेकर जाएं।
- एडमिट कार्ड की दो कॉपी
- अपनी पासपोर्ट दो फोटो
- आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस