UP Board Center List 2025 Kab Aayegi : यूपीएमएसपी (UPMSP) यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी। हालांकि यूपी बोर्ड की ओर से Class 10th 12th Time Table 2025 जारी किया गया है। यूपी बोर्ड टाइम टेबल जारी होने के बाद ही विषय वार परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त होगी। फिलहाल अभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण करने की तैयारी में लगा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बताया गया है कि बोर्ड केंद्र निर्धारण की समय सीमा में बदलाव कर दिया है। पहले 28 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होना था। लेकिन जिला अधिकारी के स्तर से गठित तहसील स्तरीय समिति की ओर से प्रमाणित कराई गई स्कूलों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर चयनित किए गए परीक्षा केंद्रों की सूची (Board Center List) सार्वजनिक करते हुए जिला केंद्र निर्धारण समिति के अवलोकन तथा प्रशिक्षण के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि 2 नवंबर से बढ़ाकर अब 11 नवंबर 2024 कर दी गई थी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ऑनलाइन चयन किए गए परीक्षा केंद्रों की सूची पर छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य, एवं प्रबंधको से आपत्तियां लेकर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 14 नवंबर तक उपलब्ध की गई थी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया का निराकरण करते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 2025 दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UP Board Center List 2025 Release Date
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में इस बार कुल मिलाकर 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इन सभी छात्रों की बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी बनाए रखने के लिए के लिए परीक्षा केंद्रों का चयन उचित व्यवस्था को देखते हुए निर्धारण कर रहा है। उपरोक्त लेख में बताया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक चयनित केंद्रों की सूची पर छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य से आपत्ति ले करके 14 नवंबर 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।
यदि चयनित परीक्षा केंद्रों पर किसी को दोबारा आपत्ति है तो वह ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर 2 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची “UP Board Center List 2025” बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 7 दिसंबर 2024 को जारी कर दी जाएगी। उसके बाद सभी छात्र, अभिभावक या स्कूलों के प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा केंद्रों की सूची चेक कर सकते हैं।
UP Board Center List 2025 : किन कालेजों को बनाया जा रहा परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिन कॉलेजों में उचित व्यवस्थाएं (जैसे – बिल्डिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, बच्चों की संख्या, कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे समेत सुविधाएं) उपलब्ध हैं, उनका निर्धारण किया जा रहा है। साथ ही जिन विद्यालयों से पिछले सत्र में छात्रों ने राज्य और जिला स्तर पर टॉप किया है, ऐसे कॉलेजों को पहली प्राथमिकता दी जा रही है।
UP Board Center List 2025 : कब होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण किए हुए छात्रों को बेसब्री से “UP Board 10th 12th Time Table 2025” का इंतजार खत्म हो चुका है। विषयवार परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी टाइम टेबल देखने से प्राप्त होती है। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक कैलेंडर 2024-25 जारी कर प्रैक्टिकल परीक्षा दिसंबर से जनवरी के बीच संपन्न की जाएगी।। जबकि थ्योरी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल जारी कर अवगत करा दिया गया है। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक चलेगी।।
- Also Read – UP Board 10th 12th Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर करें डाउनलोड, देखें लेटेस्ट अपडेट
- NFR Apprentice Bharti 2024 : नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के 5647 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन
- PM Vidya Laxmi Yojana : पीएम विद्या लक्ष्मी योजना क्या है?, छात्रों को पढ़ाई के लिए लोन कैसे मिलेगा, देखें पूरी डिटेल्स
UP Board Center List 2025 : कैसे देखें?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 जारी होने के बाद संबंधित लोग नीचे बताए गए तरीके से परीक्षा केंद्रों की सूची देख सकते हैं :-
- यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाना है।
- वेबसाइट की होम पेज पर नीचे उपलब्ध किए गए ‘महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड‘ सेक्शन में जाना होगा।
- वहां पर यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 से संबंधित लिंक (जारी होने के बाद) पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए चयनित किए गए केंद्रों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- उसके बाद परीक्षा केंद्र की सूची में सभी परीक्षा केंद्रों के नाम व उनके कोड देख सकते हैं।
- आगे के संदर्भ के लिए दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
UP Board Center List 2025 : लिस्ट में ये विवरण उपलब्ध होंगे
- परीक्षा केंद्र सूची का नाम
- बोर्ड का नाम
- परीक्षा केंद्रों का नाम
- शैक्षणिक सत्र
- जिला कोड
- विद्यालय कोड
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- अन्य महत्वपूर्ण विवरण
Frequently Asked Questions (FAQs) –
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची कब जारी होगी?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची 7 दिसंबर 2024 को जारी होने की लेटेस्ट खबर है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कितने छात्र पंजीकृत है?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में इस बार कुल मिलाकर 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण किया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 कब होगी?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन इस बार परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक चलेगी।।
यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 कब जारी होगा?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए टाइम टेबल 2025 आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर दिसंबर में जारी किया जाएगा।