UP Board Class 10th Science Model Paper : यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मॉडल पेपर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि विज्ञान (Science) एक ऐसा विषय होता है जिस पर छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज की ओर से वैसे तो कक्षा 10वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर 2024- 25 पीडीएफ में आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर उपलब्ध किया गया है।
लेकिन इस पेज पर हमने खास करके कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ (UP Board Class 10th Model Paper 2025 Pdf) में उपलब्ध किया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों ही पेज पर उपलब्ध है। छात्र इस मॉडल पेपर को डाउनलोड करके अपने विज्ञान विषय की तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं। जैसा की यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया गया है।

ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के पास 2 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इसलिए जो विषय कठिन हैं उन पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आइए आगे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान विषय के मॉडल पेपर 2025 पर चर्चा करते हैं।
UP Board Class 10th Science Model Paper : विज्ञान का पेपर किस तिथि को है?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को विज्ञान विषय पर पकड़ बनाने के लिए सबसे पहले अपने टाइम टेबल में देख लेना आवश्यक है कि विज्ञान का पेपर किस तिथि को होगा। बता दें कि जारी की गई आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान विषय का पेपर 4 मार्च 2025 दिन मंगलवार को सुबह 8:30 से 11:45 तक आयोजित होगा।
ऐसे में अगर छात्र अभी से विज्ञान विषय के मॉडल पेपर को हल करें तो विज्ञान विषय में अच्छे नंबर ला सकते हैं। क्योंकि मॉडल पेपर हल करने से परीक्षा के प्रश्न पत्र का एक रूप देखने को पहले ही मिल जाता है। जिससे अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है। और साथ ही समय प्रबंधन के महत्व की भी समझ हो जाती है।
UP Board Class 10th Science Model Paper के मुख्य बिंदु
- कक्षा 10वीं के साइंस मॉडल पेपर 2024- 25 को दो खंडों (अ एवं ब) में बांटा गया है। दोनों खंडों के तीन उपखंड हैं।
- साइंस खंड अ और उसके उपखंड को मिलाकर कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं। जो बहुविकल्पीय प्रश्न है।
- इसका प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। यानी इसके कुल 20 अंक निर्धारित हैं। जिसके उत्तर अपनी कॉपी पर लिखना होगा।
- साइंस खंड ब में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें कुल 50 अंक निर्धारित है।
- साइंस मॉडल पेपर 2025 के अनुसार विज्ञान विषय की परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी। जिसके लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।
UP Board Class 10th Science Model Paper Pdf : कैसे डाउनलोड करें?
UPMSP की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ में आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध किया गया है। छात्र नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं :-
- साइंस मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने के लिए UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के दाएं साइड उपलब्ध किए गए ‘मॉडल पेपर’ टैब पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही सभी विषयों के मॉडल पेपर 2024- 25 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप अपनी कक्षा और साइंस विषय का चयन कर सामने दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही यूपी बोर्ड साइंस मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आप आप स्क्रीन के ऊपर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Class 10th Science Model Paper Pdf Link
UP Board Class 10th Science Model Paper | Click Here |
UP Board Model Paper 2025 | Click Here |
Official Website | Click Here |