UP Govt Employee Diwali Bonus 2024 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को डबल सौगात मिलने वाली है। अक्टूबर माह की सैलरी के साथ दिवाली बोनस और डीए (महंगाई भत्ता) में भी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। बता दें कि कर्मचारियों को दिवाली के पहले बोनस देने की तैयारी राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा कर ली गई है। प्रदेश सरकार की ओर से घोषणा होने के बाद सभी कर्मचारियों के खाते में दिवाली बोनस सैलरी के साथ ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार अक्टूबर की सैलरी नवंबर माह के पहले यानी इसी माह में दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के लगभग 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों को इससे फायदा होगा। बताया जा रहा है कि इसे देने पर सरकार के बजट पर 1025 करोड़ रुपए से अधिक का भार पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दे कि पिछले साल बोनस के रूप में राज्य कर्मचारियों को लगभग ₹7000 दिए गए थे। यह बोनस सिर्फ नान गजेटेड अफसरों को दिया जाता है।
जैसा कि आप जानते होंगे कि यूपी में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में साल भर में तीन बार बढ़ोतरी की जाती है। इसमें दो बार महंगाई भत्ता और एक बार वेतन में इंक्रीमेंट लगाया जाता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों में से हैं तो आपको भी दिवाली बोनस का इंतजार होगा। आइए आगे लेख के लेटेस्ट अपडेट में जानते हैं कि इस बार दिवाली बोनस कितना दिया जाएगा और महंगाई भत्ता (DA) में कितनी फीसदी बढ़ोतरी होने की खबर है।
UP Govt Employee Diwali Bonus कितना मिलेगा?
जैसा कि इस बार दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को पड़ रही है। और सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस का इंतजार है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस मिलने की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भी अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी कर ली गई है। क्योंकि दिवाली बोनस दिए जाने के संबंध में पत्रावली यूपी राज्य वित्त विभाग द्वारा तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इसका लाभ राज्य के 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
इसमें दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को ₹7000 तक दिवाली बोनस दिया जा सकता है। हालांकि इस पर कैबिनेट की बैठक के बाद मोहर लगने के बाद ही कहा जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार पर इसके लिए लगभग 1025 करोड़ रुपए से अधिक का भार पड़ने वाला है।
मुख्य जानकारियां-
- दिवाली बोनस देने से राज्य सरकार का 1025 करोड़ का होगा खर्च
- दिवाली बोनस ₹7000 तक देने का हो सकता है ऐलान
- दिवाली बोनस का लाभ राज्य के लगभग 14.82 लाख कर्मचारियों को होगा
- अक्टूबर माह का वेतन दिवाली से पहले देने का हो सकता है ऐलान
- महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत में 3 फीसदी वृद्धि का अनुमान
- दिवाली से पहले बोनस के साथ महंगाई भत्ता दिया जा सकता है।
दिवाली बोनस के साथ अक्टूबर माह की सैलरी
उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन (Sallary) इस बार 1 नवंबर से पहले ही देने की खबर आ रही है। क्योंकि दीपावली का त्यौहार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होने की वजह से अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी वित्त विभाग द्वारा की गई है। दिवाली बोनस दिवाली के पहले दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद है की दिवाली बोनस के साथ अक्टूबर माह की सैलरी भी दी जाएगी।
UP Govt Employee Diwali Bonus 2024 कब मिलेगा?
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की तैयारी वित्त विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही “Diwali Bonus 2024” की घोषणा की जा सकती है। वित्त विभाग की ओर से तय प्रक्रिया के तहत बोनस की पत्रावली तैयार करने के बाद सरकार की सहमति का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट खबर के अनुसार दीपावली से पहले कैबिनेट की जो भी बैठक होगी उसमें दिवाली बोनस देने पर सहमति बन सकती है। साथ ही सरकार महंगाई भत्ता (DA) की बढ़ोतरी करने पर निर्णय ले सकती है। उसके बाद अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह तक दिवाली बोनस और डीए के साथ सैलरी दी जा सकती है।
महंगाई भत्ता (DA) में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश के अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ वर्कचार्ज, दैनिक वेतन भोगी के वेतन में 3 फीसदी महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी होने पर कर्मचारी पेंशनरों की वेतन पेंशन में महंगाई भत्ता दर बढ़कर 53 फ़ीसदी हो जाएगा।
महंगाई भत्ता को लेकर केंद्र सरकार का हो रहा इंतजार
उत्तर प्रदेश राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को बता दें कि महंगाई भत्ता बढ़ोतरी करके देने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है। दिवाली से पहले जुलाई माह से राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता /महंगाई राहत पर थोड़ा संशय है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से डीए /डीआर दिए जाने पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार इसी सप्ताह में महंगाई भत्ता घोषित कर सकती है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित होने के बाद बाद ही राज्य सरकार इस पर विचार कर सकती है। उम्मीद है कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह तक दिवाली बोनस और डीए के साथ कर्मचारियों के वेतन दिए जा सकते हैं।
Also Read – Dussehra Wishes 2024 Today : दशहरा या विजयादशमी के त्योहार पर आज अपने प्रियजनों को ऐसे करें Wishes
यूपी पुलिस कर्मचारियों को बड़ी सौगात
उत्तर प्रदेश पुलिस (UPP) कर्मचारियों को दीपावली से पहले एक और बड़ा तोहफा मिलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही लेटेस्ट खबर के अनुसार यूपी सरकार पुलिस के अराजपत्रित कर्मचारियों का वर्दी भत्ता तीन गुना तक बढ़ा सकती है। इसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को लाभ होगा। बताया जा रहा है कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसकी घोषणा की जा सकती है।
FAQs –
यूपी सरकारी कर्मचारी को दिवाली बोनस कितना मिलेगा?
उत्तर प्रदेश सरकार अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दिवाली बोनस की अधिकतम सीमा ₹7000 हो सकती है।
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा?
इस बार दिवाली से पहले जुलाई से राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।
दिवाली बोनस देने से राज्य सरकार का खर्च कितना होगा?
मीडिया रिपोर्ट से के मुताबिक दिवाली बोनस देने से राज्य सरकार का लगभग 1025 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च होगा।