UP Police Constable Admit Card 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल की दोबारा परीक्षा तिथियां जारी की गई है। क्योंकि यूपी पुलिस भर्ती 2024 के लिए पहले इसकी परीक्षा तिथि 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द करने के 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है।
यूपी पुलिस परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक के नोटिस के अनुसार यह परीक्षाएं 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए लगभग 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 15 लाख महिलाएं शामिल हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जा रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका आगे इस लेख में दिया गया है। इस बार यूपी पुलिस परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। अगर आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देने जा रहे हैं तो एडमिट कार्ड ले जाना नहीं भूलना है। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, डाउनलोड करने का तरीका संबंधित जानकारी आगे देख सकते हैं।
UP Police Constable Admit Card 2024: Overview
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 |
लेख का नाम | UP Police Constable Admit Card 2024 Date |
पदों की संख्या | 60,244 पद |
पुनः परीक्षा तिथियां | 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 |
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी तिथि | 20 अगस्त 2024 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
UP Police Constable Admit Card 2024 Date
UP Police Constable Admit Card 2024 Date: जैसा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 खाली पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का दोबारा आयोजन 5 दिनों (23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024) में संपन्न किया जाएगा। पहले इस परीक्षा का आयोजन दो दिनों में संपन्न किया गया था। लेकिन पेपर लीक का मामला सामने आने पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। उसके बाद शासन के आदेशानुसार 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया है। जिसके लिए तैयारी और कड़े इंतजाम किए जा चुके हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार खत्म हो चुका है। भर्ती बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले पहले यानी की 20 अगस्त 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करना अनिवार्य होगा। यूपी पुलिस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं आगे लेख में देख सकते हैं।
यूपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की वेबसाइट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दी गई वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
- uppbpb.gov.in
- ccp123.onlinereg.co.in
UP Police Admit Card 2024: परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम
जानकारी के लिए बता दे कि इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार, प्रश्न पत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। यदि इस मामले में कोई पकड़ा जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा दी गई है।
उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार इसका लाभ ले सकते हैं। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की अतिरिक्त दो प्रतियां डाउनलोड कर साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड की एक प्रति परीक्षा केंद्र तक बस यात्रा के दौरान देनी होगी और दूसरी प्रति परीक्षा देने के बाद वापस यात्रा करने के लिए बस कंडक्टर को देना होगा। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक जाने में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
UP Police Constable Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध किए गए लिंक UP Police Re Exam Admit Card 2024 पर क्लिक करें।
- उसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन पर क्लिक करते ही यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब एडमिट कार्ड की जांच करें और दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें।
- डाउनलोड होने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट जरुर निकाल लें। जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।
UP Police Constable Admit Card 2024 | Click here |
UPPRPB Official Website | uppbpb.gov.in |
UP Police Constable Admit Card 2024 Date: FAQs
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी तिथि क्या है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होने की आधिकारिक तिथि सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा।
यूपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की वेबसाइट क्या है?
यूपी पुलिस का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in, ccp123.onlinereg.co.in है।
यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।