UP Police Constable Result Kab Aayega 2024: जैसा कि इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस बार परीक्षा पूर्ण रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हो इसके लिए मैनपॉवर से लेकर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया था। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे जिससे नकलची और साल्वर गैंग को परीक्षा से दूरी बनाए रखना पड़ा। उत्तर प्रदेश पुलिस व्हाट्सएप से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी नजरे बनाए रखे थे।
वहीं, खुफिया एजेंसियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया था ताकि कहीं कोई कमी ना रह जाए। इसके चलते यूपी पुलिस परीक्षा दो शिफ्ट में पांचों तिथियों (23, 24, 25, 30 और 31) को सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस बार परीक्षा में लगभग 38 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा दिए हुए सभी उम्मीदवार अब जानना चाहते हैं कि UP Police Constable Result 2024 कब तक आयेगा और कितने अंक पाने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।

तो बताना चाहतें हैं की यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आइए लेख में जानते हैं कि पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा और कितने अंक पाने वाले फिजिकल की तैयारी शुरू करें। आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी समेत जानकारी प्राप्त करते हैं।
UP Police Constable Result 2024: Overview
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 |
लेख का नाम | UP Police Constable Result Kab Aayega 2024 |
पदों की संख्या | 60,244 पद |
परीक्षा तिथियां | 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 |
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा | अक्टूबर 2024 |
यूपी पुलिस संभावित कट ऑफ 2024 | Check Below |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
UP Police Constable Result Kab Aayega
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 60,244 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए UP Police Constable Bharti 2024 प्रक्रिया चल रही है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा का आयोजन पूर्ण रूप से संपन्न किया जा चुका है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए करीब 38 लाख उम्मीदवारों को अब रिजल्ट जारी जारी होने का इंतजार है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड UP Police Result 2024 जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। इसी हफ्ते UP Police Constable Annswer Key 2024 जारी कर आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका देगा।
उसके बाद प्राप्त आपत्तियों के आधार पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की तिथि का निर्धारण तो नहीं किया गया है। लेकिन परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उम्मीद कर सकते हैं कि रिजल्ट अक्टूबर या नवंबर 2024 तक जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
UP Police Result 2024 स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। स्कोर कार्ड पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे जिसे चेक कर लेना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- उम्मीदवार की जन्म तिथि
- रोल नंबर
- श्रेणी
- कुल प्राप्त अंक
- चयन की स्थिति
- फिजिकल टेस्ट स्थिति
UP Police Cut Off 2024: इतने अंक वालों का होगा फिजिकल
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 इसमें कुल 300 अंकों के सवाल पूछे गए थे। परीक्षा दिए हुए उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि कितने अंक मिलने पर फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दे कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में विभिन्न श्रेणी के अनुसार कट ऑफ लिस्ट जारी की जाती है। कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल की तैयारी शुरू कर देना चाहिए। हमने नीचे तालिका में संभावित UP Police Constable Cut Off 2024 जारी किया है। उम्मीदवार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।
वर्ग | अनुमानित कट ऑफ अंक (पुरुष) | अनुमानित कट ऑफ अंक (महिला) |
सामान्य | 220 | 199 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 212 | 195 |
अनुसूचित जाति | 189 | 175 |
अनुसूचित जनजाति | 160 | 155 |
UP Police Constable Category Wise Seats
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में श्रेणी वार उम्मीदवारों के लिए सीटें रिजर्व की गई है। सभी उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होना आवश्यक है। नीचे श्रेणी वार सीट देख सकते हैं।
- अनारक्षित श्रेणी (UR) – 24,102 सीट
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 6,024 सीट
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 16,264 सीट
- अनुसूचित जाति (SC) – 12,650 सीट
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 1,204 सीट
AIBE 19 Syllabus 2024 Exam Date: एआईबीई 19 परीक्षा तिथि और सिलेबस की संपूर्ण डिटेल्स यहां से देखें