UP Police Cut Off Marks 2024: UP Police Safe Score GEN, OBC, SC, ST महिला और पुरुष वर्ग की अपेक्षित सटीक कट ऑफ यहां देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UP Police Cut Off Marks 2024: जैसा कि उत्तर प्रदेश राज्य में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल की सबसे बड़ी भर्ती 2024 में 60,244 रिक्तियों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 तक राज्य के निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की गई और परीक्षा के पेपर का कठिनाई स्तर ना ज्यादा सरल रहा और ना ही ज्यादा कठिन रहा।

ऐसे में जिन उम्मीदवारों की तैयारी का लेवल अच्छा खासा रहा वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिए हुए उम्मीदवार अब इसके सटीक कट ऑफ की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि UP Police Constable Cut Off 2024 जल्द ही रिजल्ट के साथ यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

UP Police Cut Off Marks 2024
UP Police Cut Off Marks 2024: UP Police Safe Score GEN, OBC, SC, ST महिला और पुरुष वर्ग की अपेक्षित सटीक कट ऑफ यहां देखें

उसके पहले इस लेख में परीक्षा की कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और पिछले साल के कट ऑफ को मद्देनजर रखते हुए अपेक्षित सटीक कट ऑफ की जानकारी दी गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल के अपेक्षित कट ऑफ अंकों के बारे में जानकारी लेने के उत्सुक उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़कर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार का UP Police Constable Safe Score क्या है।

UP Police Cut Off Marks 2024: Overview

भर्ती बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
भर्ती का नामउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024
लेख का नामUP Police Cut Off Marks 2024
पदों की संख्या60,244 पद
परीक्षा तिथियां23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑफिसियल कट ऑफजल्द
यूपी पुलिस संभावित कट ऑफ 2024Check Below
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in/

UP Police Constable Cut Off 2024 Details

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दिए हुए सभी उम्मीदवारों को सटीक कट ऑफ अंक का इंतजार रहता है। क्योंकि UP Police Cut Off Marks ही तय करती है कि उम्मीदवार का यूपी पुलिस परीक्षा के अगले चरण के लिए चयन होगा या नहीं। उम्मीदवारों को उनके द्वारा प्राप्त कट ऑफ अंक के आधार पर अगले चरण के लिए चुना जाता है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से तय किए गए कुछ कारकों के आधार पर कट ऑफ अंक हर साल अलग-अलग होते हैं।

जो भी उम्मीदवार तय किए गए कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है उसे Police Constable Bharti के अगले दौर की परीक्षा के लिए चयन किया जाता है। इसलिए पुलिस परीक्षा दिए हुए सभी उम्मीदवार कट ऑफ मार्क्स जनने के बड़े उत्सुक रहते हैं। कट ऑफ मार्क्स किन कारकों के आधार पर तय किया जाता है आगे लेख में देख सकते हैं। साथ ही इस लेख में कैटिगरी वाइज महिला और पुरुष की UP Police Constable Expected Cut Off 2024 देख सकतें हैं।

UP Police Constable Vacancy 2024 Details

यूपीपीआरपीबी उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस कांस्टेबल पद के लिए कुल 60,244 रिक्तियों की पूर्ति करने जा रहा है। जिसके लिए लिखित परीक्षा सफलता पूर्वक 31 अगस्त 2024 को संपन्न हो चुकी है। बताया गया कि परीक्षा में लगभग 40 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद रही है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के रिक्तियों की पूर्ति के लिए विस्तार से बात करें तो भर्ती के तहत कुल पदों में अनारक्षित श्रेणी के 24,102 पद शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस के 6,024 पद, पिछड़ा वर्ग के 16,264 पद एससी के 12,650 पद और एसटी के 1,204 पद शामिल किए गए हैं।

UP Police Cut Off 2024 निर्धारित करने वाले कारक

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स 2024 भर्ती बोर्ड की ओर से निम्नलिखित प्रमुख कारकों के आधार पर तय किया जाएगा।

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल के कुल पदों की संख्या
  • कुल उम्मीदवारों की संख्या
  • परीक्षा पेपर की कठिनाई स्तर
  • पिछले वर्ष की बची हुई कोई भी रिक्तियां, जिन्हें बैकलॉग रिक्तियां कहा जाता है।

UP Police Expected Cut Off Marks 2024 For Male

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की कट ऑफ मार्क बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। उसके पहले पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर यूपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स 2024 नीचे तालिका में दी गई है। उम्मीदवार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं:

वर्गअपेक्षित कट ऑफ मार्क्स 2024 पुरुष (300 में से)
सामान्य220
अन्य पिछड़ा वर्ग212
अनुसूचित जाति189
अनुसूचित जनजाति160

UP Police Expected Cut Off Marks 2024 For Female

वर्गअपेक्षित कट ऑफ मार्क्स 2024 महिला (300 में से)
सामान्य199
अन्य पिछड़ा वर्ग195
अनुसूचित जाति175
अनुसूचित जनजाति155

Note: उपरोक्त तालिका में दी गई यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स है। ऑफिशियल कट ऑफ मार्क्स इससे भिन्न हो सकती है।

Bihar Police Constable Cut Off 2024 Category Wise: बिहार पुलिस परीक्षा में इतने अंक पाने वालों का होगा फिजिकल, देखें श्रेणीवार अपेक्षित कट ऑफ

UP Police Official Answer Key 2024 Pdf: यूपी पुलिस कांस्टेबल शिफ्ट 1 & 2 आधिकारिक आंसर की यहां से ऐसे होगी डाउनलोड

UP Police Constable Result Kab Aayega 2024: Date, यूपी पुलिस परीक्षा परिणाम जानें कब आयेगा, इतने अंक पाने वालों का होगा फिजिकल

UP Police Cut Off Marks 2024 कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर UP Police Constable Cut Off लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। वहां पर ‘कांस्टेबल’ विकल्प का चयन कर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही कट ऑफ मार्क्स एक पीडीएफ फाइल के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इस प्रकार से यूपी पुलिस कट ऑफ मार्क्स चेक करें और दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।

UP Police Constable Safe Score 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दिए हुए उम्मीदवार UP Police Safe Score की जानकारी पाना चाहते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल के पिछले वर्षों के सुरक्षित स्कोर का विश्लेषण किया है। जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स 300 में से सामान्य वर्ग के लिए 185.34 अंक है।

पिछड़ा वर्ग के 172.32 अंक , एससी के 145.39 अंक और एसटी के 114.2 19 अंक हैं। हालांकि कट ऑफ मार्क्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई स्तर और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। पेपर की कठिनाई स्तर को देखते हुए नॉर्मलाइजेशन भी किया जाएगा। इससे इस बार का सुरक्षित स्कोर उपरोक्त तालिका में दिए गए कट ऑफ मार्क्स हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment