CBSE Date Sheet 2025 Exam Date : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी अहम जानकारी है। जैसा कि अगले साल आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए लगभग 30 लाख से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शीतकालीन स्कूल और अन्य सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित की जा चुकी है।
हालांकि बोर्ड की ओर से अब इसकी पूरी डेट शीट जारी की जा चुकी है। लेकिन उसके पहले ही सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के शैक्षणिक सत्र 2024- 25 की प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दिया था। बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार शीतकालीन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। जबकि अन्य सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2024 से शुरू होगी। उसके बाद थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू की जाएगी।
कक्षा 10वीं और 12वीं थ्योरी परीक्षाओं के पूरे विषय की परीक्षा तिथि व समय जानने के लिए छात्रों को “CBSE Date Sheet 2025” का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरी डेट शीट 2025 कब जारी हुई आगे लेख में डिटेल्स में देख सकते हैं। फिलहाल अभी बोर्ड की ओर से जारी हुई तिथियों के अनुसार छात्र अपनी प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें।
CBSE Date Sheet 2025 Exam Date : संक्षेप में
बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
लेख का प्रकार | CBSE Date Sheet 2025 Exam Date |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 | 1 जनवरी 2025 से |
सीबीएसई 10वीं, 12वीं थ्योरी परीक्षा 2025 | 15 फरवरी 2025 से |
सीबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट कब आएगी? | 20 नवंबर 2024 (जारी) |
CBSE Official Website | https://www.cbse.gov.in/ |
CBSE Date Sheet 2025 Kab Aayegi
जैसा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाओं के शुरू होने की तिथि का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से और थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी। लेकिन किस तिथि को किस विषय का पेपर होगा और उसका समय क्या रहेगा, इसकी विस्तृत जानकारी “CBSE 10th, 12th Date Sheet 2025” जारी होने के बाद अब पीडीएफ डाउनलोड करके देख सकतें हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकृत हुए छात्रों का सीबीएसई डेट शीट 2025 का इंतजार अब खत्म हो चुका है।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड पिछली बार दिसंबर माह में डेट शीट जारी किया था। लेकिन इस बार छात्र नवंबर 2024 में ही सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं Date Sheet 2025 देख सकते हैं। सीबीएसई डेट शीट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जा चुकी है। सीबीएसई डेट शीट जारी होने के बाद छात्र इस लेख में बताए गए आसान तरीके से डाउनलोड कर सकतें हैं।
CBSE Date Sheet 2025 Exam Date
- शीतकालीन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम – 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024
- अन्य सीबीएसई स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम – 1 जनवरी 2025 से
- सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं थ्योरी परीक्षा तिथि – 15 फरवरी 2025 से
CBSE Board Exam 2025 : 75 फ़ीसदी अटेंडेंस अनिवार्य
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे कक्षा 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देश के अनुसार कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए छात्रों का कम से कम 75 फीसदी स्कूल उपस्थित (Attendence) का होना जरूरी है। स्कूल अटेंडेंस में 25 फीसदी की छूट सीबीएसई ने इमरजेंसी मामले जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल में भाग लेना, चिकित्सा की वजह से दे रखी है। हालांकि इसके लिए भी डॉक्यूमेंट जमा करना होगा।
Also Read – CBSE Board Exam Time Table 2025 : सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट
How To Download CBSE Date Sheet 2025?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं डेट शीट 2025 जारी करने के बाद डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं :-
- डेट शीट 2025 डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
- उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘मुख्य वेबसाइट’ पर क्लिक करें।
- मुख्य वेबसाइट पर सीबीएसई लेटेस्ट सेक्शन में कक्षा 10वीं, 12वीं डेट शीट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब आप अपनी कक्षा के अनुसार डेटशीट 2025 चेक करें।
- फिर स्क्रीन पर ऊपर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सेव रखें या इसका एक प्रिंट निकाल लें।
CBSE Board Exam 2025 : कैसे करें तैयारी?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कक्षा 10वीं और 12वीं छात्रों को तेजी से जारी रखनी चाहिए। क्योंकि अब उनके पास ज्यादा समय नही बचा है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें का ख्याल रखते हैं उन्हें बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी विषयों के सैंपल पेपर शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध किया है उसे डाउनलोड करके सभी प्रश्नों को हल करें।
इससे परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझने में काफी मदद मिलेगी। क्योंकि सैंपल पेपर के आधार पर ही बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा आप पिछले कुछ सालों के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सॉल्व कर सकते हैं। ऐसे में आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो सकती है।