UP Board Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दे कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ फॉर्मेट (UP Board Model Paper 2025 Pdf Class 10th 12th) में जारी कर दिया है। सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। या इस पेज पर भी बताए गए तरीके, एक्टिव किए गए डाउनलोड लिंक की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 को देखकर छात्र अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार बोर्ड का पेपर किस स्तर का आने वाला है। साथ ही बोर्ड परीक्षा के प्रश्नों के लिए की गई मार्किंग स्कीम की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक किया गया है।
परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों के पास कुछ ही हफ्तों का समय बचा हुआ है। ऐसे में बोर्ड की परीक्षा की तैयारी इस मॉडल पेपर के जरिए भी जारी रख सकते हैं। इससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र का मॉडल, प्रश्न का स्तर समेत जानकारी प्राप्त होगी। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक आगे इसी पेज पर देख सकते हैं।
UP Board Model Paper 2025 : परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया है जिसके मुताबिक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेगा। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 54 लाख 32 हजार 519 छात्रों ने अपना पंजीकरण किया है। जिसमें कक्षा 10वीं के 27 लाख 41 हजार 674 छात्र व कक्षा 12वीं के 26 लाख 90 हजार 845 छात्र- छात्राएं शामिल हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक। जबकि दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्र पूरा टाइम टेबल विषय बार देखने के लिए यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। और परीक्षा की तैयारी के लिए जारी किए गए मॉडल पेपर को नीचे दिए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Model Paper 2025 : कैसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर ?
- मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर दाहिने साइड उपलब्ध किए गए ‘मॉडल पेपर‘ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही कक्षा के अनुसार सभी विषयों के मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब आप अपनी कक्षा और विषय का चयन कर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा। स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
UP Board Model Paper 2025 Download Link
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र नीचे तालिका उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सभी विषयों के मॉडल पेपर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं :-
UP Board Model Paper 2025 Class 10th | Click here |
UP Board Model Paper 2025 Class 12th | Click here |
UPMSP Official Website | Click here |
UP Board Model Paper 2025 : हल करने के फायदे
यूपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए मॉडल पेपर 2025 को हल करने से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं :-
- मॉडल पेपर एक अभ्यास उपकरण या अध्ययन संसाधन है, जिससे छात्र परीक्षा की तैयारी के स्तर और विषय की समझ का मूल्यांकन कर सकते हैं।
- मॉडल पेपर हल करने से परीक्षा में बैठने के पहले ही अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है।
- यूपी बोर्ड मॉडल पेपर हल करने से समय प्रबंधन के महत्व की समझ होती है। और परीक्षा के लिए रणनीति बनाने में भी छात्रों की फायदा मिलता है।
- मॉडल पेपर के जरिए छात्र को परीक्षा के प्रश्न पत्र का एक रूप देखने की समझ होगी। इन्हें मॉक टेस्ट के रूप में प्रयोग कर परीक्षा की तैयारी में हो रही कमियों को दूर कर सकते हैं।
UP Board Model Paper 2025 : पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को निर्धारित किए गए पासिंग मार्क्स प्राप्त करना जरूरी है। यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर 33% मार्क्स प्राप्त करने होंगे। यदि छात्र के किसी एक या दो विषय में 33% से कम मार्क्स आते हैं तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा के पात्र होंगे। जबकि दो या ज्यादा विषयों में 33% से कम मार्क्स प्राप्त करते हैं तो उन्हें फेल घोषित किया जाता है।
1 thought on “UP Board Model Paper 2025 : Class 10th 12th यूपी बोर्ड मॉडल पेपर पीडीएफ जारी, ये रहा Download Link, एक क्लिक में सभी विषयों के..”